बिहार के लाल और मनोज बाजपेयी के भाई बने पर्यावरण मंत्रालय में जॉइन्ट सेक्रेटरी

बिहारियों द्वारा यूपीएससी के परिक्षा टॉप कर के आइएएस बनने का खबर तो अब आम बात हो चुका है| हर साल यूपीएससी परिक्षा में बिहारियों का दबदबा रहता है| मगर एस सब से इतर बिहार का एक लाल बिना यूपीएससी का परिक्षा दिए ही आईएएस अधिकारी बन गया है|

बिहार के सुजीत कुमार बाजपेयी को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में जॉइंट सेक्रटरी के रूप में नियुक्‍त किया गया है। आपको ज्ञात हो कि सुजीत बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज वाजपेयी के सगे भाई हैं|

उल्लेखनीय है कि यूपीएससी ने पहली बार निजी क्षेत्र से संयुक्त सचिव पद के लिए 9 लोगों का चयन किया है। इन 9 लोगों में से एक व्यक्ति सजीत बाजपेयी अभिनेता मनोज बाजपेयी का छोटा भाई है। सुजीत को सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है।

मनोज ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, हम बेहद खुश हैं और सुजीत पर गर्व महसूस कर रहे हैं| हमें पहले से पता था कि सुजीत बहुत मेहनती और ईमानदार शख्स है| वो अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद वफादार है और यही कारण है कि उसकी उन्नति देखकर मुझे जरा भी हैरानी नहीं हो रही है| हम छह भाई हैं और हम सभी अपने छोटे भाई की सफलता से बेहद खुश हैं|

ज्ञात हो कि हाल ही में मनोज वाजपेयी को भी देश के राष्ट्रपति ने पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया है| मनोज हाल ही में फिल्म सोनचिड़िया में नज़र आए थे| इस फिल्म में मनोज के साथ ही रणवीर शौरी, सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे नज़र आए थे| इसके अलावा मनोज की गली गुलियां ने भी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में काफी वाहवाही बटोरी थी लेकिन फिल्म ने भारत में खास प्रदर्शन नहीं किया था|

AapnaBihar: