मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी बने बिहार के ‘स्टेट आइकॉन’

अमेज़न वेब सीरीज मिर्ज़ापुर जिसने भी देखा है, वह कालीन भईया के रोल में पंकज त्रिपाठी के दमदार एक्टिंग का तारीफ़ किये नहीं थक रहा है| बॉलीवुड में बिहार के पंकज त्रिपाठी अपनी प्रितभा का भी लोहा मनवा रहे है और राज्य का नाम देश भर में रौशन कर रहे हैं|

पंकज त्रिपाठी के एक्टिंग का कायल तो पूरा देश होते जा रहा है, उनके गृह राज्य में उनका जबरदस्त क्रेज है| इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने पंकज त्रिपाठी को बिहार के स्टेट आइकन के रूप में नामित किया है|

अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि युवाओं के हित में और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करना उनका सपना और ख्वाहिश रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेट आइकन होना एक महत्वपूर्ण व गंभीर जिम्मेदारी है।

अभिनेता ने कहा, “मैं एक छोटे गांव और साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार से आता हूं और एक महत्वपूर्ण व संवेदनशील काम के लिए अपने गृह राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान की बात है।”

फिल्म ‘न्यूटन’ में काम कर चुके पंकज का कहना है कि मतदान लोकतंत्र का उत्सव है और इसे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।

ज्ञात हो कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले से हैं| अपना बिहार से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा था उन्हें अपने राज्य से अभी भी लगाव है| उन्होंने यह भी कहा की बचपन में उनके माता-पिता उनको डॉक्टर बनाना चाहते है|

AapnaBihar: