बिहार उत्सव 2018: विदेसी पर्यटकों को लुभा रही है बिहारी हेंडीक्राफ्ट-हैंडलूम और लिट्टी-चोखा

बिहार के 106वां स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में बिहार उत्सव 2018 का आयोजन बिहार सरकार के उद्योग विभाग और बिहार सरकार के बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की ओर से 16 से 31 मार्च तक नई दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में मनाया जा रहा है|

दिल्ली में बिहार उत्सव 2018 का यह कार्यक्रम बिहार की संस्कृति, परंपरा, कला पर्यटन को दर्शाता है। हर स्टाल पर कुछ न कुछ ऐसा है जो आपको अपनी ओर आकर्षित जरूर करेगा।

इस बार प्रमुख रूप से भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग, सिकी के उत्पाद, कास्ट की मूर्ति, जूट के बने सामान के आकर्षक स्टाल लगाए गए हैं। दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में 15 दिवसिय बिहार उत्सव 2018 के तीसरे दिन बिहार की जूट के बने घरेलू सामानों और नक्काशी की कला ने लोगों को खूब आकर्षित किया। यही कारण है कि युवक और युवतियां बिहार उत्सव में जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर हेंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम के 118 स्टाल लगाए गए हैं| उत्सव में आम लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी बिहार के हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम के  सामानों की खरीदारी कर रहे हैं|

इसके अलावा बिहारी व्यंजन के भी 4 स्टाल यहां लगाए गए हैं। खाने के शौकीन लोग मिस्टर लिट्टीवाला के यहां लिट्टी खा सकते हैं और बिहार की रसोई नाम से मशहूर स्टॉल पर जाकर बिहार में बनने वाले घरेलू सामानों को खरीद सकते हैं। यहां से विभिन्न प्रकार के सत्तू, चिप्स, चावल आटा खरीद सकते हैं।

बिहार उत्सव 2018 के दौरान हस्तकरधा एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट सामानों की बिक्री एवं सह-प्रदर्शनी का आयोजन 31 मार्च तक होगा। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति 22 से 25 मार्च तक की जाएगी।

 

Search Article

Your Emotions