Person of The Year 2017: ‘अपना बिहार पर्सन ऑफ़ द ईयर 2017’ के टॉप 10 नाम
नववर्ष की शुभकामनाएं! हर साल की भाँति पिछले साल, यानी 2017, में भी बिहारियों ने पूरी दुनिया में बिहार और भारत के नाम का परचम लहराया। बिहारी जहाँ भी रहे अपनी सकारात्मक पहल से सबको लुभाते रहे और अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाते रहे। उन तमाम बिहारियों को हम नमन करते हैं।
इसी बीच कुछ बिहारियों की कामयाबी ने अपने साथ-साथ देश को भी गर्व का मौका दिया। ऐसे ही दस लोगों की सूची आज ‘अपना बिहार’ पर जारी की जा रही है जिनकी कामयाबी ने नई इबारत गढ़ी है, जिनके कदमों ने अलग राह बनाया है और बिहार का नाम देश ही नहीं, वरन विश्व पटल पर चमकाने का काम किया है। अपने क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाले ये दस शख्सियत बने हैं ‘अपना बिहार पर्सन ऑफ द ईयर 2017’।
पेश हैं सूची में शामिल शीर्ष के दस लोग…
10. प्रियंका कुमारी- बिहार की राजधानी की रहने वाली प्रियंका कुमारी फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप रहीं। पेशे से मेकैनिकल इंजीनियर पटना की मूल निवासी हैं।
![प्रियंका कुमारी, मिस इंडिया , miss india , priyanka kumari](https://pbs.twimg.com/media/DDQ08yZVoAES-r8.jpg)
प्रियंका कुमारी
9. श्रुति झा- श्रुति झा बिहार की मूल निवासी हैं। इन्हें 2017 में बैंकॉक में आयोजित माइलस्टोन मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में मिसेज इंडिया का खिताब मिला। वो दरभंगा जिले से संबंध रखती हैं।
![mrs milestone , bihar, shruti jha, Aapna Bihar Person of the year 2017](https://i2.wp.com/www.aapnabihar.com/wp-content/uploads/2017/02/29108.jpg?resize=300%2C150)
श्रुति झा
8. मनोज वाजपेयी- ‘सत्या’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम मनोज वाजपेयी बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता हैं। हर रोल में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले मनोज वाजपेयी ने 2017 में सात समंदर पार भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। ‘फेस्टिवल ऑफ ग्लोब’ में इन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल किया गया।
![Aapna Bihar Person of the Year, Manoj Vajpyee,](http://images.indianexpress.com/2017/01/manoj-bajpayee-aligarh-759.jpg)
मनोज वाजपेयी
7. रुपाली झा- मूक-बधिर रुपाली झा बेगूसराय जिला की निवासी हैं। इन्होंने 2017 में ऑस्ट्रिया में आयोजित स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में हॉकी में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें भारतीय टीम रजत पदक विजेता बनकर लौटी।
![](http://www.aapnabihar.com/wp-content/uploads/2017/04/IMG_20170401_073507_732.jpg?x78017)
रुपाली झा
6. नीरज कुमार- वर्ल्ड बैडमिंटन सीनियर चैंपियनशिप में बिहार के पटना निवासी नीरज कुमार की नियुक्ति दल के प्रशिक्षक के तौर पर हुई। इससे पहले अमेरिका और स्पेन में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ी के रूप में भाग ले चुके थे।
![](http://www.aapnabihar.com/wp-content/uploads/2017/08/Neeraj-kumar-badminton-bihar.jpg?x78017)
नीरज कुमार
5. पंकज त्रिपाठी- ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम पंकज त्रिपाठी की इस साल 2017 में रिलीज हुई फिल्में ‘नील बटे सन्नाटा’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘न्यूटन’ ने फ़िल्म समीक्षकों का ध्यान आकृष्ट किया है। इसके अलावा ‘न्यूटन’ फ़िल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन भी मिला। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले के मूल निवासी हैं।
![पंकज त्रिपाठी, Aapna Bihar Person of the year](http://www.hindustantimes.com/rf/image_size_960x540/HT/p2/2017/07/13/Pictures/_cb1b9222-678c-11e7-ae46-9bfe7bf72e96.jpg)
पंकज त्रिपाठी
4. अनिता सिंह– अक्टूबर 2017 में उदयपुर में आयोजित हुए प्रतियोगिता में बिहार के ‘रियारपुर’ प्रखंड की बहू अनिता सिंह ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा इन्होंने मिसेज इंडिया एनसीआर 2017 और मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 करेजियस अवार्ड की भी विजेता बनीं।
![Anita Singh, Mrs Universe India](http://www.aapnabihar.com/wp-content/uploads/2017/11/anita-singh_1509701140.jpeg?x78017)
अनीता सिंह
3. आलोक रंजन- भारतीय ज्ञानपीठ की नवलेखन पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों में आलोक रंजन की दक्षिण भारत पर केंद्रित यात्रा-वृतांत की पांडुलिपि को चुना गया है। आलोक रंजन बिहार के सहरसा जिलानिवासी हैं।
![alok ranjan,, Aapna Bihar Person of the year](https://1.bp.blogspot.com/-n70Ol6NXKpE/Wj4YwsZ8VUI/AAAAAAAAJek/l47uaQa6aFwmkHRxEtjNU4eRpIZSDrV0ACLcBGAs/s640/0.jpg)
अलोक रंजन
2. मैथिली ठाकुर- बिहार के मधुबनी जिले में 2000 में जन्मी मैथिली ठाकुर वो गायिका हैं जिन्हें शंकर महादेवन, मोनाली ठाकुर और दिलजीत दोसांज जैसे संगीत की दुनिया के महारथियों ने सलाम किया। मैथिली संगीत की दुनिया में लगातार बिहार का नाम रौशन कर रही हैं। टेलीविजन के कई रियलिटी शो में प्रतिभागी रही मैथिली 2017 में शो राइजिंग स्टार में फर्स्ट रनरअप रहीं तथा नेशनल युथ फेस्टिवल में तीसरे पायदान पर रहीं।
![Maithili Thakur ,Aapna Bihar Person of the Year](https://pbs.twimg.com/media/C-RtcVAWsAARy8R.jpg)
मैथली ठाकुर
1. शरद विवेक सागर
शरद विवेक सागर को ‘अपना बिहार पर्सन ऑफ़ द ईयर’ के लिया चुना गया है| बिहार के शरद विवेक सागर देश के टॉप सामजिक उद्यमी में से एक हैं, वे डेक्सटेरिटी ग्लोबल नाम के कंपनी का संस्थापक हैं। वे सोशल मीडिया के साथ पुरे बिहार में एक जाने-माने हस्ती हैं साथ ही पूरी दुनिया में एक प्रसिद्ध वक्ता के रूप में जाने जाते हैं| इस वर्ष शरद सागर ने अपने नाम कई उपलब्धि दर्ज करवाई है| अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में से एक टफ्ट्स यूनिवर्सिटी ने शरद सागर के ‘डेक्सटेरिटी टू कॉलेज’ (डी2सी) प्रोग्राम से निकले बच्चों के लिए करोड़ों की स्कॉलरशिप फण्ड स्थापित करने की घोषणा की। इस साल फिर शरद को ओबामा का निमंत्रण आया तो दूसरी तरफ ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ ने उनको सम्मानित करने की घोषणा की| शरद सागर देश के साथ विदेशों के विभिन्न एवं प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों को संबोधित किया, साथ ही उनको देश का सबसे युवा कन्वोकेशन स्पीकर होने का गौरव भी प्राप्त हुआ| यही नहीं शरद सागर टफ्ट यूनिवर्सिटी के यंग एलुमनाई अवार्ड के लिए भी चुने गए|