अपने जन्मदिन पर मशहूर आईपीएस शिवदीप लांडे ने बिहार को किया याद, हुए भावुक

सही कहा गया है कि अच्छे लोगों को लोग कभी नहीं भूलते| उन्ही में से एक है बिहार कैडर के सबसे मशहूर और देश के सबसे इमानदार अफसरों में से एक आईपीएस शिवदीप लांडे| शिवदीप लांडे का एक साल पहले बिहार से महाराष्ट्र ट्रान्सफर हो गया चुका है मगर बिहार में आज भी लोग उनको याद करते हैं और उनकी मिशाल देते हैं| अभी शिवदीप लांडे मुम्बई के ऐंटि नार्कोटिक सेल के डिप्टी कमिश्नर हैं और आज उनका जन्मदिन है|

वह अभी मुंबई में हैं मगर आज उनके जन्मदिन पर पुरे बिहार से लोग उनको शुभकामना सन्देश भेज रहें हैं| सोशल मीडिया पर लाखों लोग उनको जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं| बिहार से दूर जानें के बाद भी लोगों का यह प्यार देख खुद शिवदीप लांडे भावुक हो गएँ और “अपना बिहार” से खास बातचीत में उन्होंने बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा –

वैसे मैं बचपन से ही अपना जन्मदिन नहीं मनाया है और न मानता हूँ मगर आज ढेर सारे लोगों का शुभकामना सन्देश मिल रहें हैं। एक साल पहले मेरा ट्रान्सफर बिहार से महाराष्ट्र हो गया मगर फिर भी बिहार से इतनी संख्या में लोगों का शुभकामना सन्देश देख लग रहा है जैसे मैं आज भी पटना में हूँ| बिहार के लोगों को इस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद| बिहार मेरी कर्मभूमि रही है और मेरी हर सांस के साथ बिहार की यादें हमेशा जुड़ी रहेंगी|

शिवदीप लांडे को देखने के लिए लगी भीड़

गौरतलब है कि शिवदीप लांडे हमेशा अपने इमानदारी और बहादुरी के लिए पुरे देश में जानें जाते हैं। बिहार में रहते हुए उन्होंने कई एसा बहादुरी वाला काम किया है जिसे लोग आज भी याद करतें हैं| यही नहीं बिहार से जानें के बाद महाराष्ट्र में भी उन्होंने अपना यह काम जारी रखा है| बिहार में खनन माफिया के बाद उन्होंने मुंबई में ड्रग माफिया का जीना हराम कर दिया है और आय दिन उनकें कारनामें अखबारों की सुर्खियाँ बनती रहतीं हैं| लांडे ने दुसरे पुलिस अफसरों के लिए भी एक मिशाल कायम कर दिया है।

भले आज लांडे मुंबई में हैं मगर अभी भी लोगों को पूरी उम्मीद है कि 3 साल पुरे होनें के बाद बिहार का सिंघम फिर लौटेगा अपने कर्मभूमि बिहार|

AapnaBihar: