नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किनको कौन-सा विभाग मिला

बिहार में नीतीश सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। राज्यपाल पांच बजकर दस मिनट पर पहुंचे और उन्होंने देर से आने के लिए सबसे क्षमाप्रार्थना की। इसके बाद राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जेडीयू के 14 व बीजेपी व अन्य सहयोगी दलों के 12 मंत्रियों ने शपथ ली है। वहीं, मंगल पाण्डेय बाद में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी मौजूद थे।

मंत्रियो की सूचि:-
नीतीश कुमार- गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी

सुशील मोदी- वित्त, वाणिज्य कर,वन,आईटी

विजेंद्र यादव- ऊर्जा, उत्पाद, मद्य-निषेध

प्रेम कुमार- कृषि विभाग

राणा रणधीर- सहकारिता विभाग

खुर्शीद उर्फ फिरोज- अल्पसंख्यक कल्याण,गन्ना उद्योग

विनोद सिंह- खान एवं भूतत्व

मदन सहनी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

कृष्ण कुमार ऋषि- कला संस्कृति विभाग

कपिल देव कामत- पंचायती राज विभाग

दिनेश यादव- लघु सिंचाई,आपदा प्रबंधन

रमेश ऋषिदेव- अनुसूचित जनजाति, कल्याण विभाग

ललन सिंह- जल संसाधन,योजना विकास

नंद किशोर यादव- पथ निर्माण विभाग

श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य

रामनारायण मंडल- राजस्व,भूमि सुधार

जय कुमार सिंह- उद्योग,विज्ञान प्रावैधिकी

प्रमोद कुमार- पर्यटन विभाग

कृष्णनंदन वर्मा- शिक्षा विभाग

महेश्वर हजारी- भवन निर्माण विभाग

विनोद नारायण झा- PHED महकमा

शैलेश कुमार- ग्रामीण कार्य विभाग

सुरेश शर्मा- नगर विकास एवं आवास

मंजू वर्मा- समाज कल्याण विभाग

विजय सिन्हा- श्रम संसाधन विभाग

संतोष निराला- परिवहन विभाग

Search Article

Your Emotions

    %d bloggers like this: