‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर के बाहर होने के बाद बिहार के लाल परितोष की हुई इंट्री

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से सुनील ग्रोवर के बाहर होने के बाद अब शो में एक बिहारी कॉमेडी  कैरेक्टर की एंट्री हुई है। इस कैरेक्टकर को निभा रहे हैं बिहार के गोपालगंज के बेलवां गांव के रहने वाले परितोष त्रिपाठी। परितोष एक नए कैरेक्टर  ‘ताऊजी’  के रूप में एंट्री हुई है।

ताउजी के कैरेक्टर में बिहार के परितोष

ताऊजी का कैरेक्टशर बहुत रंगीन मिजाज हैं। वे 55 की उम्र में भी लड़कियों पर लाइन मारने में वह पीछे नहीं रहते।ताऊजी को लगता है कि उम्र भले ही 55 की है, लेकिन दिल बचपन का है।

परितोष त्रिपाठी

परितोष कहते हैं कि ‘कपिल के शो से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। उनकी टीम शानदार है और राइटर भी बेजोड़ हैं। कपिल मुझे बहुत सहयोग कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि कोई नया लड़का है तो अपने हिसाब से भी काम करे। कोई रोल जबरन प्ले करने के लिए नहीं बोलते हैं।
शो में सुनील ग्रोवर को रिप्लेस करने की बात पर परितोष ने कहा कि मेरा कैरेक्टर उनसे अलग है। सुनील बड़े कलाकार हैं। मैं उनकी जगह नहीं ले सकता। मेरे कपिल के शो का हिस्सा बनने की बात इस विवाद से पहले ही तय हो गई थी।
परितोष बताते हैं कि कॉमेडी करना बहुत टफ है। यह काम बेकाबू सांड़ को काबू करने की तरह मुश्किल है। हर वक्त मूड फ्रेश रखना पड़ता है। नहीं तो कॉमेडी नहीं हो पाएगी। कॉमेडी करते समय बिजली बिल जमा करना, प्रेमिका की लड़ाई और घर के टेंशन को भूलना पड़ता है। अगर ये दिमाग में आया तो कॉमेडी खत्म हो जाएगी। कॉमेडी में तुरंत रिएक्शन आता है। पसंद आया तो दर्शक हंसते हैं। नहीं तो मुंह लटका लेते हैं। कॉमेडी करते समय बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। शो का काम फिल्म और सीरियल की अपेक्षा कठिन है।

परितोष उर्फ सिप्पू का जन्म उनके ननिहाल यूपी के देवरिया जिले के नोनापर के समीप स्थित दनउर गांव में हुआ है। 55 साल के ताऊजी की भूमिका निभाने वाले परितोष की उम्र महज 29 वर्ष है। उनकी जन्म तिथि 6 फरवरी 1988 है।

परितोष की प्रारंभिक पढ़ाई उनके पैतृक गांव बेलवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई थी। इसके बाद उनके माता-पिता देवरिया जिले में मकान बना शिफ्ट हो गए। जहां उनका नामांकन प्रेस्टिज इंटर कॉलेज में हो गया। जहां परितोष ने 12 वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी ऑनर्स किया। वर्ष 2009 में मुंबई विश्वविद्यालय में एम ड्रामा का कोर्स करने के लिए पहुंचे परंतु उन्होंने नामांकन नहीं लिया।

परितोष ने कहा कि 12 वीं की पढ़ाई के दौरान थिएटर सीखने के लिए गोरखपुर जाता थे फिर दिल्ली आ गया। ग्रैजुएशन करने के दौरान थिएटर करने लगे। इसके बाद अपनी मंजिल की तलाश में मुंबई आ गए। मुंबई में सबसे बड़ी समस्या रहने की है। मैं भोजपुरी सिंगर और भाजपा नेता मनोज तिवारी के घर एक माह रहा था।कई महीने बाद एक काम मिला, डबिंग का। उस काम के पहले मुझे 500 रुपए मिले थे।

परितोष ने क्राइम पेट्रोल में 2011 से लेकर 2015 तक किया। इसमें सत्येंद्र दुबे हत्याकांड पर बनी एपीसोड में सत्येंद्र दुबे का छोटा भाई बना था। यह एपिसोड काफी चर्चित हुआ था। वे टीआरपी मामा और सुपर डांस शो में काम कर चुके हैं।

Aapna Bihar: