फिल्मफेयर अवार्ड में बजा आपन बिहार का डंका मनोज वाजपेयी को २ अवार्ड मिला।




 

 

बॉलीवुड के फेमस एक्टर मनोज वाजपेयी को फिल्मफेयर अवार्ड में दो-दो अवार्ड से नवाजा गया है। इसके साथ ही उन्होंने पूरे बिहारवासियों का नाम रोशन कर दिया है।

 

बेलवा पश्चिमी चंपारण बिहार के रहने वाले मनोज वाजपेयी भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। मनोज को प्रयोगकर्मी अभिनेता के रुप में जाना जाता है। उन्होने अपना फिल्मी कैरियर १९९४ मे शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। बॉलीवुड मे उनकी पहचान १९९८ मे राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म सत्या से बनी। इस फिल्म ने मनोज को उस दौर के अभिनेताओं के समकक्ष ला खङा किया। इस फिल्म के लिये उनन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

 

बता दें कि मनोज वाजपेयी को ये अवार्ड फिल्म अलीगढ़ और तांडव में बेहतरीन अदाकारी के लिए मिला हैं। अवार्ड जीतने के बाद मनोज वाजपेयी ने खुद तस्वीरें अपनी फेसबुक वॉल पर साझा करते हुए बिहारवासियों को बधाई दी है।

 

वहीं बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद ‘दंगल’ का जलवा फिल्मफेयर अवार्ड्स 2017 में भी कायम है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तीनों श्रेणी में पुरस्कार मिला हैं।

 

आलिया भट्ट ने ‘उड़ता पंजाब’ में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया।

 

नितेश तिवारी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने के बाद कहा, “यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि लोगों ने हमारी फिल्म (दंगल) को कितना प्यार दिया, इसलिए मैं इस मौके पर भारत और विदेश में इस फिल्म को पसंद करने और इसको समर्थन देने वाले लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह मेरे लिए सब कुछ है।”

 

 

अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के लगभग सभी नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Search Article

Your Emotions