बिहार व यूपी के लोगों से नफरत के खिलाफ थे ओमपुरी

बॉलीवुड के गंभीर अभिनेता और अपनी रौबदार आवाज के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ओम पुरी का आज निधन हो गया। 66 साल के ओम पुरी का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। शुक्रवार सुबह ओम पुरी के निधन की खबर सबको चौंकाने वाली थी। ओम पुरी के फैंस से लेकर बॉलीवुड, क्रिकेट जगत और राजनीति की गलियों तक ये खबर पता चलते ही मामत छा गया।

वे महाराष्ट्र में बिहार व यूपी के लोगों से नफरत के खिलाफ थे। ओमपुरी ने हाल ही में मुंबई में बिहार व यूपी वालों के प्रति विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ”शिवसेना तो विरोध करके अपना काम चला रही है। बेवजह का फंडा है कि मुंबई में यूपी वाले नहीं रहने चाहिए। बिहारियों को नफरत की नजर से देखा जाता है।” ओम पुरी ने कहा था, ”मुंबई वासी यूपी-बिहार वालों से इनसिक्योर फील करते हैं। उन्हें पता नहीं है कि जिस दिन यूपी, बिहार वाले यहां से चले गए, बॉलीवुड ठप हो जाएगा।”
ओम पुरी अपने अभिनय क्षमता व दमदार आवाज के लिए जाने जाते थे।

Aapna Bihar: