बिहार के इस जिले में फहराया जायेगा सूबे का सबसे ऊँचा झंडा

हमारा तिरंगा झंडा, हमारी आन है, हमारी शान है और हमारा राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक है। इस तिरंगे से हम सभी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। इसी भावना को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से नालंदा जिले मे संभवतः पूरे बिहार सूबे का सबसे ऊंचा झंडा बिहारशरीफ पुलिस लाइन में कल यानी 26 जनवरी को सबसे ऊँचा झंडा फहराया जाएगा। इसकी ऊंचाई भारतवर्ष के 68वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 68फीट रखी गई है जो अबतक की जानकारी के मुताबिक पूरे बिहार राज्य में सबसे ऊंची होगी।

इसको लेकर स्थानीय पुलिस लाइन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इतना ही नहीं झंडोत्तोलन के साथ साथ हज़ारों लोगों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान की भी तैयारी चल रही है जो जिले में एक इतिहास रचेगी। हजारों लोग एकसाथ राष्ट्रगान जन मन गण का गायन संपूर्ण निष्ठा के साथ मिलकर करेगें जिसकी अनुगूंज सभी जगह सुनाई देगी। राष्ट्रीयता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत इस प्रोग्राम मे जातियता, क्षेत्रता, धर्म और संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों को छोड़कर बाकी सभी लोग सादर आमंत्रित किए गए है। जो भी लोग आएं, देशभक्ति के रंग मे- तिरंगे के रंग में रंग कर आएं और देश के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय शालीनता और संजीदगी से दे।

एसपी ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि 26 जनवरी को सुबह 11 बजे स्थानीय पुलिस लाइन पहुंचकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

AapnaBihar: