बिहार के इस पत्रकार को संयुक्त राष्ट्र भारत गौरव से सम्मानित करेगा…

शैलेश कुमार|| राणा यशवंत भारतीय समाचार टीवी चैनल इंडिया न्यूज के प्रबंध व संपादक है। वे दो साप्ताहिक शो अर्ध सत्य और संघर्ष को इंडिया न्यूज पर होस्ट करते है ।

 

बिहार के छपरा जिले के रामपुर कलां गांव में उनका जन्म हुआ था। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा की शुरूआत उन्होनें अपने गाँव से की जहाँ वे कक्षा 10 वीं तक की पढ़ाई की है। बाद मेँ वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पटना और वहाँ से बीएचयू, वाराणसी पर चले गए।

आज हम आपको इनकी एक ऐसी उपलब्धि के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर हर बिहारी गर्व महसूस करेगा। दरअसल संयुक्त राष्ट्र संघ की एक संस्था वर्ल्ड ह्युमन राइट्स प्रोटेक्शन एसोसिएशन भारत में मानवाधिकार की समस्याओं पर काम करती है। अब इस संस्था की तरफ से राणा यशवंत को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 

इसकी जानकारी स्वयं राणा यशवंत ने अपनी फेसबुक वाल पर अपने प्रशंकों दी है।जिसके बाद राणा यशवंत को उनके शुभचिंतक लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

फेम इंडिया के तहत बिहार के 50 प्रभावशाली लोगों में राणायशवंत को 30 वाँ स्थान प्राप्त हुआ था।

राणा को यह पुरस्कार पत्रकारिता (2012) के लिए अपने शो Ardhsatya (2016) और राजीव गांधी ग्लोबल उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए RedInk पुरस्कार के लिए दिया गया है।

AapnaBihar: