भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में दो बिहारी भी शामिल

विश्व की प्रसिद्ध पत्रिकाओं में से एक फोर्ब्‍स ने गुरुवार को भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की। ये सभी वर्ष 2016 के 100 सबसे अधिक अमीर भारतीय माने जाएंगे। पहले पांच के टॉप स्‍थान पर मुकेश अंबानी, दिलीप संघवी, हिंदुजा ब्रदर्स, अजीम प्रेमजी और पी मिस्‍त्री हैं। एल एन मित्‍तल छठे स्‍थान पर चले गए हैं। गुरुवार को जारी किये 100 सर्वाधिक अमीर भारतीयों की सूचि में बिहार के दो शख्सियत संप्रदा सिंह और अनिल अग्रवाल भी शामिल हैं।

संप्रदा सिंह: सूची में 42 वें स्थान पर

भारत की 5वीं सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी एल्केम लैबोरेट्रीज के मालिक 179 अरब रुपये कुल संपत्ति 91 वर्षीय संप्रदा सिंह का जन्म 1925 में गया जिले में हुआ था।
उनकी कुल संपत्ति 179 अरब रुपये है। संप्रदा पिछले साल सूची में 49वें स्थान पर थे। संप्रदा ने भाई नरेंद्र के साथ 1973 में एल्केम लैबोरेट्रीज की स्थापना की थी। उनकी कंपनी इस वक्त भारत समेत यूरोप, एशिया, दक्षिण अमेरिका, अमेरिका में संचालित होती है। संप्रदा परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। एल्केम फार्मास्युटिकल्स को फार्मा लीडर अवार्ड मिल चुका है। 2009 में फार्मा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए संप्रदा सिंह को सत्या ब्रह्मा की फार्मास्युटिकल लीडरशिप समिट द्वारा लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।

अनिल अग्रवाल: सूची में 63वें स्थान पर

खनन व्यापारी अनिल अग्रवाल सौ अमीर भारतीयों की फोर्ब्स-2016 की सूची में 63वें स्थान पर हैं। पिछले साल अनिल 53वें पायदान पर थे। अनिल अग्रवाल की मौजूद कुल संपत्ति लगभग 74 अरब रुपये है। 2003 में शुरू हुई अनिल की वेदांता रिसोर्सेस लंदन स्टॉक एक्सचेंज में दर्ज होने वाली पहली भारतीय कंपनी थी। पटना में जन्मे अनिल अग्रवाल ने 15 साल की उम्र में स्कूल छोड़ा और पुणे में पिता के एल्मुयनियम कंडक्टर बनाने के व्यापार में लग गए। 19 साल की उम्र में पुणे से मुंबई आए और अपना व्यापार शुरू किया। अनिल ने 1970 में स्क्रैप मेटल का काम शुरू किया। 1976 में शैमशर स्टेर्लिंग कार्पोरेशन को खरीदा।

Search Article

Your Emotions