शहीद के छोटे बेटे ने कहा- आर्मी ज्वाइन कर लूंगा बदला, बडा बेटा ले रहा आर्मी का ट्रेनिंग

जम्मू कश्मीर की उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दहल गया। शहीद हुए 17 जवानों में से 15 जवान बिहार रेजिमेंट के हैं। शहीदों के परिजनों में जहां एक तरफ शोक है तो दुसरे तरफ देश के लिए शहीद होने पर उन्हें गर्व है।

आतंकी हमले में शहीद बिहार के आरा जिला के अशोक सिंह के छोटे बेटे का कहना है कि अब वो सेना ज्वाइन करेगा और अपनी पिता की शहादत का बदला पाक से लेगा। हवलदार अशोक की शहादत की सूचना रविवार की देर शाम ही आ गई थी लेकिन उनके शहीद होने की जानकारी उनकी पत्नी को सोमवार की सुबह में दी गई। रकटू टोला में अशोक की शहादत की सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली गांव में मातम पसर गया। 

अशोक सिंह के बड़े भाई भी 30 साल पहले हुए थे शहीद
– अशोक सिंह साल 1992 में सेना में भर्ती हुए थे। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।
– उनके बड़े भाई कामता सिंह भी देश की रक्षा करने में 6 सितम्बर 1986 को शहीद हो गए थे।
– दो बेटों में सबसे बड़ा विकास दानापुर आर्मी में हैं और छोटा विशाल बीए में पढ़ाई करता है।
– अपने पिता की मौत की खबर सुनकर विकास भी गांव के लिए रवाना हो गया है।
शहीद की फैमिली से ये हैं सेना में
– बड़े भाई कामता सिंह, जो 30 साल पहले शहीद हो गए थे।
– शहीद अशोक का बड़ा बेटा विकास, भतीजा विनोद और ददन के अलावा उनके साले भी आर्मी में हैं।
– अशोक के ससुर आर्मी से रिटायर हो चुके हैं जबकि अशोक सिंह के चाचा भी आर्मी में ही थे।
– अशोक सिंह के दादा राजगॉही सिंह और रामाश्रय सिंह का भी संबंध इंडियन आर्मी से रहा है।
AapnaBihar: