बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे सीएम नीतीश, सब्जी बदलकर देने का दिया निर्देश

बाढ के कारण बिहार के लाखों लोग प्रभावित है। सरकार के तरफ से उनको राहत देने का काम चल रहा है।  आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से सटे राहत शिविरों में जाकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों के साथ जाकर पीड़ितों से मुलाकात की साथ ही उनसे बात भी की।

 

मनेर स्थित राहत शिविर कैंप में मुख्यमंत्री के साथ पूरा प्रशासनिक महकमा भी मौजूद था। नीतीश  कुमार ने चलते हुए सबसे पहले महिलाओं से पूछा कि आपको खाना खाया, जवाब मिला खा लिया। उसके बाद उन्होंने खाने को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सब्जी बदल कर दिया कीजिए।

साथ ही दानापुर के बलदेवा स्कुल स्थित राहत कैंप में उन्होंने एक बीमार बुर्जुग का भी हाल जाना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि अच्छे से इलाज करवाइए। वहीं, कई पीड़ितों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी व्यथा सुनाई। उसके बाद सीएम ने उन्हें मदद का अश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है। अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि बिना कोताही बरते पीड़ितों की मदद कीजिए।

AapnaBihar: