गाँधी सेतु का एक पाया धसा। लगा महाजाम..

पटना: जिसका डर था वही हुआ।  उत्तर बिहार का लाईफ-लाईन गाँधी सेतु का 46 नंबर पाया धंस गया।  आननफानन में यातायात रोका गया। पुलिसकर्मियों ने कमान संभाली और फिर इंजीनियरों को खबर की गई।

 

तत्काल पुल निर्माण निगम से जुड़े अधिकारी मौका मुआयना के लिए पहुंच गए। तबतक यातायात पूरी तरह अवरूद्ध था। जांच के दौरान इंजीनियरों ने कहा कि पाया नहीं धंसा है, सुरक्षित है। स्पैम में गड़बड़ी आई है जिसे ठीक किया जाएगा।

अभियंताओं की हरी झंडी के बाद पुलिस ने पुल से आवागमन की अनुमति दे दी जिसके बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जाने लगा। कई किलोमीटर तक जाम की नौबत होने से आवागमन सुचारू होने में समय लगा।

 

बिहार की शान गाँधी सेतु का हाल दयनीय है,  कभी भी यह बडी हादसा का शिकार हो सकता है और इसके लिए तत्काल कोई विकल्प भी मौजूद नहीं है।

AapnaBihar: