उनके साजिश को नाकाम करो-बिहार को मत बदनाम करो

बिहार को मत बदनाम करो

उनके साजिशों को नाकाम करो-बिहार को मत बदनाम करो।

कई दिनों से खूब हल्ला मचा रहे हैं वो, बिहार के टॉपर्स का सच्चाई बता रहे हैं वो, पर इसी बहाने हर बिहारियों का लताड़ रहे हैं वो.

फर्जीवाड़ा किस राज्य में नही हो रहा है, सच बताओ हमे कोई परहेज नही।

पर अब बात आगे जा रही है वो बिहार के हर एक प्रतिभावान विद्यार्थियों पर सवाल कर रहे हैं, वो बिहार के प्रतिभा पर संदेह कर रहे हैं।

वो उस बिहार को शिक्षा के मामले में निचा दिखा रहे हैं जिसने ना जाने देश और दुनिया के कितने विद्वान एवं गणितज्ञ दिए।

वो उस बिहार के शिक्षा का मजाक बना रहे हैं जिस बिहार के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार किया।

वास्तव में ये आज नया नही हो रहा है, कई दसकों से वो हमे हीन भावना से देख रहे हैं।

अब बस भी करो, ड्रामा बंद करो।

#MatBadnamKaroBiharKo

Ativador Windows 7

Aapna Bihar: