CBSEटॉपर 12th Results : देश में सुकृति गुप्ता और बिहार में आशुतोष मिश्रा बने टॉपर

पटना। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने शनिवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय में पटना क्षेत्र के मे-फ्लावर हाईस्कूल के छात्र आशुतोष मिश्रा साइंस में, संत माइकल हाईस्कूल की छात्रा श्रद्धा बबुना वाणिज्य में एवं कला में नोट्रेडेम एकेडमी की छात्रा स्मृति सिन्हा टॉपर रहे।

परीक्षा में आशुतोष को 97.2% , श्रद्धा को 96.4% एवं स्मृति सिन्हा को 96.6% फीसद अंक प्राप्त हुआ है।

Dainik Jagran

पटना जोन का 74.90 फीसद रिजल्ट आया।

 

12वीं की परीक्षा में पटना जोन से कुल 74.90% छात्रो ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में कुल 75863 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से 54546 छात्र सफल हो सके। पटना जोन में छात्रों से छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा। यहां से 82.2% लड़कियों एवं 70.8 % लड़कों ने सफलता हासिल की है।

 

सुकृति गुप्ता (फोटो सभार: ABP)

 

 

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई के 12वीं के नतीजे आने के पास दिल्ली की रहने वाली सुकृति गुप्ता के घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 99.40 प्रतिशत अंक हासिल कर वो ऑल इंडिया टॉपर बनीं है। सुकृति अशोक विहार स्थित मोंटफोर्ट स्कूल की छात्रा हैं।

इस बार बिहार से बेहतर रिजल्ट झारखंड का आया।

पटना जोन में बिहार से बेहतर झारखंड का रिजल्ट इसबार रहा है। बिहार से कुल 69.77 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है, जबकि झारखंड से 85.25 फीसद छात्रों ने सफलता हासिल की है। बिहार से सीबीएसई 12वीं में 38122 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 25194 सफलता हासिल की है। वहीं झारखंड से 12वीं की परीक्षा में 33374 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 28015 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

गणित ने बिगारा खेल!!

सीबीएसई द्वारा जारी रिजल्ट में पटना जोन में गणित में सर्वाधिक बच्चे असफल रहे हैं। गणित में मात्र 71.97 % छात्रों ने सफलता हासिल की है, जबकि अर्थशास्त्र के 81 % छात्रों को सफलता मिली है। अंग्रेजी में 96.78 % छात्रों ने सफलता हासिल की है। हिन्दी में अधिकांश छात्रों ने सफलता हासिल की है, हिन्दी में पटना जोन के 99.87 % छात्रों ने सफलता हासिल की। वहीं इतिहास में 95.88 फीसद, राजनीति विज्ञान में 92.78 %, भूगोल में 99.65 %, भौतिकी में 82.24 %, रसायन में 82.99 %, जीव विज्ञान में 91.7 %, बायोटेक में 99.6 %, संस्कृत में 100 फीसद छात्रों ने सफलता हासिल की है।

 

AapnaBihar: