भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनी मुजफ्फरपुर निवासी लेफ्टिनेंट शिवांगी

देश के सुरक्षा में अब महिलायों की भागीदारी बधाई जा रही है| मौका दिए जाने पर महिलायों ने भी खुद को साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं है| इस मामले में बिहार की महिलायें लगातार कृतिमान स्थापित कर रही है और औरों के लिए एक उदाहरण बन रही है|

कुछ दिन पहले ही बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाऊर गांव की निवासी भावना कांत, वायुसेना की पहली प्रशिक्षित फाइटर पायलट बनकर राज्य का नाम रौशन की थी| अब एक और बड़ी खबर आई है| भारतीय नौसेना (Indian Navy) को भी पहली महिला पायलेट मिलने वाली हैं और यह पायलट भी बिहार की एक बेटी है|

लेफ्टिनेंट शिवांगी (Lieutenant Shivangi) भारतीय नौसेना पहली महिला पायलेट बनने जा रही है| बताया जा रहा है कि आगामी दो दिसंबर को सब लेफ्टिनेंट शिवांगी नौसेना को ज्वाइन करेंगी। वह एक निगरानी विमान उड़ाएंगी। उन्हें कोच्चि में तैनात किया जाएगा।

गौरतलब है कि निगरानी विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजे जाते हैं। इसमें एडवांस सर्विलांस राडार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और नेटवर्किंग जैसे कई शानदार उपकरण मौजूद रहते हैं। इनके दम पर यह विमान भारतीय समुद्र क्षेत्र पर निगरानी रखता है।

बिहार से है शिवांगी 

शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर से हैं| उन्होंने अपनी पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल से की है| स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद शिवांगी (Lieutenant Shivangi)  ने सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया|

भारतीय नौसेना अकादमी (Indian Naval Academy) में शिवांगी को 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) के तौर पर शामिल किया गया था| उन्हें पिछले साल जून में वाइस एडमिरल ए.के| चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना का हिस्सा बनाया था| अब शिवांगी सर्विलांस विमान उडाएंगी| ये सर्विलांस विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजे जाते हैं| इसमें एडवांस सर्विलांस राडार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और नेटवर्किंग जैसे कई उपकरण मौजूद होते हैं|

 

Search Article

Your Emotions