इटली ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से बिहार की डॉ. प्रतिष्ठा सिंह को किया सम्मानित

महिलायें घर के चार दीवारों से निकलकर हर क्षेत्र में क्रितिमान स्थापित कर रही है| बिहार की महिलायें भी विश्व स्तर पर अपना छाप छोड़ रही है| प्रसिद्ध लेखिका और भोजपुर की बहू डॉ. प्रतिष्ठा सिंह को इटली के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।

डॉ. प्रतिष्ठा सिंह को स्टार ऑफ इटली के नामचीन नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। नाइट ऑफ ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इटली नामक यह सम्मान उन्हें कला, संस्कृति और उद्योग जगत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया है। 

इटली के राष्ट्रपति की ओर से उन्हें यह सम्मान इतालवी एम्बेसडर लरेंजो एंजेलोनी ने नई दिल्ली स्थित इटली दूतावास में प्रदान किया। दिल्ली विश्वविद्यालय में उन्होंने इटालियन साहित्य और वेनिस विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य पढ़ाया है। सिंह के परिजनों के अलावा शायर व गीतकार गुलजार, लेखक पवन वर्मा, लेखिका जयंती रंगनाथन, कला प्रेमी अंशुल नागर व हिमांशु व्यास भी मौजूद रहे।

Search Article

Your Emotions