बिहार कैडर के आईएएस कुंदन कुमार बने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव

हाल ही में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के साकेत कुमार को अपना निजी सचिव चुना था| देश के गृह मंत्री के बाद वर्तमान सरकार में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक बिहारी को ही अपना निजी सचिव चुना है|

आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार को गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नया निजी सचिव नियुक्त किया गया है| कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 2004 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी कुमार का कार्यकाल तीन फरवरी 2020 तक होगा|

यही नहीं, बिहार कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को भी ऊर्जा, नयी एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह का निजी सचिव बनाया गया है|

ज्ञात हो कि प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी से पूर्व में सम्‍मानित भी हो चुके हैं| यह सम्‍मान उन्‍हें बिहार के समस्‍तीपुर के डीएम के रुप में किये गये कार्यो के प्रतिफल में मिला था| कुंदन ने तब राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थय बीमा योजना के तहत प्राइवेट अस्‍पतालों की गड़बड़ी पकड़ी थी| वे इस से पहले भी भारत सरकार में स्किल डेवलपमेंट के राज्‍य मंत्री रहे राजीव प्रताप रुडी के प्राइवेट सेक्रेटरी थे|  राजनाथ सिंह के साथ पहले भी प्राइवेट सेक्रेटरी के रुप में बिहार के सहरसा के रहने वाले आईएएस नीतेश कुमार झा थे|

इन सब के अलावा नवनीत मोहन कोठारी को कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का निजी सचिव नियुक्त किया गया है|कोठारी 2001 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं|

आईएएस अधिकारी सचिन शिंदे को युवा मामलों एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू का निजी सचिव नियुक्त किया गया है| रिजिजू अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री भी हैं| आईआरएस अफसर राज कुमार दिग्विजय को पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है|

Search Article

Your Emotions