फोर्ब्स ’30 अंडर 30′ के बाद शरद को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘हेल्लो’ ने भी अपने लिस्ट में जगह दिया

बिहार की धरती सदियों से महान लोगों को जन्म देती रही है जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने कामों से दुनिया में अनेक बदलाव लाएं हैं| बिहार का एक और लाल अपने सामाजिक कार्यों, विचारों और नेतृत्व के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध हो रहे हैं|

बिहार के सिवान जिले के जीरादेई गाँव निवासी शरद विवेक सागर एक बार फिर सुर्ख़ियों में है| विश्व कि प्रमुख पत्रिका में से एक, ‘हेल्लो!’ ने अपने भारतीय संस्करण में अपने “एक सचेत भारत के आठ युवा योद्धा” (“Eight Young Crusaders of a Conscious India”) के लिस्ट में शरद सागर को जगह दिया है|

शरद सागर को इस लिस्ट में जगह, ‘शिक्षा और नेतृत्व के बीच की खाई’ को पाटने के लिए दिया गया है|

‘हेल्लो!’ 1930 से विश्व के प्रमुख पत्रिका में से एक है| दुनिया भर में 24 से ज्यादा देशों में इसकी संस्करण छपते हैं| गौरतलब है कि एस से पहले शरद को प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने 2016 में अपने ग्लोबल ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30’ के लिस्ट में भी जगह दे चुके हैं|

इस उपलब्धि पर शरद सागर ने ट्वीट करते हुए खुशी जाहिर किया|

ज्ञात हो कि शरद सागर एक भारतीय युवा आइकॉन, विश्व प्रसिद्द उद्यमी एवं 21वीं शताब्दी के लीडर हैं जिनके शिक्षा एवं सामाजिक सेवा में किये गए काम एक पूरी पीढ़ी को प्रेरणा देती है। कई यूएन पुरस्कार के विजेता शरद दुनिया भर के सबसे प्रभावशाली नेताओं, संस्थानों, विश्वविद्यालयों, सरकारों एवं अखबारों द्वारा चित्रित किये गए हैं एवं उन्हें संयुक्त राष्ट्र, वाइट हाउस, वर्ल्ड बैंक, हार्वर्ड, आईआईटी एवं आईआईएम जैसे संस्थानों द्वारा आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया हैं।

Search Article

Your Emotions