एग्जिट पोल: मोदी-नीतीश के आंधी में महागठबंधन का बिहार में पूरा सफाया

देश भर में लोकसभा चुनाव आज संपन्न हो गया| चुनाव बाद मिडिया में आ रहे खबर के अनुसार एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एनडीए सरकार आ रही है| लोकसभा में कुल 542 र्सीटें हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए|

टाइम्स नाऊ चैनल पर प्रसारित दो एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को 296 से 306 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस-नीत संप्रग को 126 से 132 सीटें मिल सकती हैं| सी-वोटर-रिपब्लिक के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग और संप्रग को क्रमश: 287 और 128 सीटें मिलने की संभावना है| हालांकि नेक्सा-न्यूज एक्स के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत से कम 242 सीटें मिलने की संभावना है| इसने संप्रग को 164 सीटें दी हैं|

देश के साथ बिहार में भी एनडीए की हवा दिख रहा है| नीतीश और मोदी के आंधी में महागठबंधन कहीं नहीं दिख रहा| इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के अनुसार बिहार में कुल 40 सीटों पर एनडीए को 38-40 सीटें मिल सकती है तो महागठबंधन को मात्र ०-2 सीटों के बीच सिमट सकती है|

तो वही एबीपी न्यूज-नील्सन के अनुसार उत्तर प्रदेश में महागठबंधन भारी बढ़त बनाता दिख रहा है और भाजपा को झटका लग रहा है और बिहार में महागठबंधन को कुछ सीट मिल रहा है| 

उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटें : NDA – 22, कांग्रेस – 2, महागठबंधन – 56.

महाराष्‍ट्र में 48 सीटें : NDA – 34 , कांग्रेस – 14.

बिहार में कुल 40 सीटें : NDA – 34, कांग्रेस -6.

बंगाल में कुल 42 सीटें : भाजपा – 16, कांग्रेस – 2, टीएमसी – 24.

पंजाब की कुल 13 सीटें : कांग्रेस – 8-9 , NDA – 3, आप – 2

Search Article

Your Emotions