विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी भोजपुरी फिल्म पपिहरा, विदेशी कलाकारों ने भी किया है काम

हाल ही में दिल्ली में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मलेन में भोजपुरी फीचर फिल्म पपीहरा का पोस्टर रिलीज़ किया गया| पपीहरा भोजपुरी फिल्मों की भीड़ से कुछ अलग प्रयास है| यह एक पूर्ण पारिवारिक कहानी पर बनी फिल्म है| इस फिल्म में भारतीय कलाकारों के आलावा विदेशी कलाकारों ने भी काम किया है|

फिल्म की एक मुख्य अभिनेत्री इरिना ब्लांच रूस की हैं तो गायक और संगीतकार राजमोहन नीदरलैंडसे हैं|

राजमोहन बिहार और उत्तर प्रदेश से १५० साल पहले सूरीनाम और मारीशस ले जाये गए गिरमिटिया मजदूरों के वंशज हैं| राजमोहन ने पपीहरा में संगीत भी दिया है और गाना भी गाया है| पपीहरा भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी| यह भारत के आलावा नीदरलैंड ,मारीशस और सूरीनाम में भी रिलीज़ होगी|

पपीहरा को सीनू मोहंती ने निर्देशित किया है तो वही सतेन्द्र नारायण सिंह और देवेन्द्र सिंह इस फिल्म के प्रोडूसर हैं| इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में राजू उपाध्याय, बीर बहादुर सिंह, इरिना ब्लांच, चांदनी सिंह, सुगंधा, विशाल, ओ.पी पांडेय और विकेश सिंह हैं|

इस फिल्म के गानों को आशीष, राजमोहन और छोटे बाबा ने संगीतबद्ध किया है तो प्रसिद्ध गायक राजमोहन ,प्रभाकर पाण्डेय ,प्रतिमा योगी, विकेश सिंह और रीमा नुपुर ने अपनी आवाज दी है| पपीहरा फिल्म में कुल पांच गाने हैं| ये फिल्म साल २०१९ के सितम्बर तक रिलीज़ के लिए तैयार हो जाएगी|

पपीहरा एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है| ये पुरे परिवार के साथ देखे जाने वाली साफ सुथरी फिल्म है| पपीहरा आजकल के भीड़-भार वाली भोजपुरी फिल्मों से अलग है| इस फिल्म में रोमांस, भावना, उसूल, अंतर्द्वंध, करुणा, प्रेम और विरह सब कुछ देखने को मिलेगा| कुल मिलकर यह एक पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है|

मानस मोहंता इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर है वही राकेश विक्रम और बिष्णु कुमार इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं| पपीहरा की शूटिंग बिहार और गोवा के अलग अलग लोकेशन पर हुई है|

Search Article

Your Emotions