Bihar Board Result: बिहार बोर्ड रचेगा इतिहास, कल जारी होगा इंटर का रिजल्ट

लेट से रिजल्ट देने के लिए प्रसिद्ध बिहार बोर्ड एस बार नया कृतिमान स्थापित करने जा रहा है| बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2019 की घोषणा कहोने  रही है| बिहार बोर्ड इंटर मूल्यांकन दो मार्च से शुरू हुआ था। इस बार रिकॉर्ड समय में नतीजों की घोषणा की जा रही है।

 बिहार बोर्ड इंटर की तीनों स्ट्रीम कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे।

शिक्षा विभाग के अपर सचिव आरके महाजन और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट को बोर्ड वेबसाइट पर जारी करेंगे। शिक्षा विभाग के अपर सचिव आरके महाजन और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट को बोर्ड वेबसाइट पर जारी करेंगे।

बिहार ​बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक प्रभाग में शनिवार यानी 30 मार्च को इंटरमीडिएट 2019 की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्‍ट दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष के अलावा शिक्षा विभाग के अपर सचिव आरके महाजन भी रहेंगे।

गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से पहली बार मार्च में रिजल्ट जारी किया जा रहा है। इसके पहले कई वर्षों से इंटरमीडिएट का रिजल्ट मई में जारी किया जाता रहा है।

बोर्ड ने इस बार समय पर रिजल्ट निकालने की बात कही थी और शनिवार को बिहार बोर्ड की घोषणा से यह सही साबित हो रहा है। बोर्ड के अनुसार इस बार महज 44 दिनों में ही इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं।

बता दें कि इस बार इंटर परीक्षा में कुल 13 लाख 15 हजार 371 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा छह से 16 फरवरी तक चली थी। हर दिन दो पाली में परीक्षा ली गयी थी। तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी की जायेगी। इंटर का मूल्यांकन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हुआ था। दस से अधिक दिन मूल्यांकन कार्य चला है।

 

 

Search Article

Your Emotions