हम सत्ता में आते ही पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देंगे: राहुल गाँधी

पार्टी ने 30 साल बाद आज पटना के गांधी मैदान में रैली का आयोजन किया

आज कांग्रेस पार्टी ने पटना के गाँधी मैदान में 30 साल बाद अकेले रैली की है| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने ‘जन आकांक्षा रैली’ में अपनी पूरी शक्ति झोक दी| रैली में राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हुए|

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर कई हमले तो किये ही, साथ ही सरकार में आने पर बिहार के लिए कई वादें भी किये|

राहुल गांधी ने कहा कि मैं झूठा वादा नहीं करता| आज पटना यूनिवर्सिटी की हालत खराब है| हम सत्ता में आते ही पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देंगे|

उन्होंने कहा कि पहले बिहार शिक्षा का केंद्र होता था, आज बेरोजगारी का केंद्र है| आप गुजरात जाते हो, महाराष्ट्र जाते हो तो बीजेपी के लोग आपको मार कर भगाते हैं| हम बिहार को फिर गौरवशाली बनाएंगे|

कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले हरित क्रांति पंजाब-हरियाणा से शुरू हुई थी, अब मैं चाहता हूं कि अगली हरित क्रांति राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हो और इसमें बिहार का नाम भी शामिल हो| मैंने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को कह दिया है कि किसान के लिए फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाइए| अगर आप हमें मौका दोगे तो हम बिहार के किसानों को भी समृद्ध बनाएंगे|

Related image

राहुल गांधी बनेंगे PM

इस रैली में राहुल गाँधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की भी बात हुई| कांग्रेस के नेता के साथ मंच पर मौजूद महागठबंधन के नेताओं ने भी इसके पक्ष में अपना सुर मिलाते हुए दिखे| जीतनराम मांझी के साथ आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी ने भी कहा कि राहुल में प्रधानमंत्री बनने लायक सभी काबलियत है|

कांग्रेस का दावा- रैली में पांच लाख लोग जुटे

Image result for Rahul gandhi in patna

राजीव गांधी ने 1989 में गांधी मैदान में रैली की थी। गांधी मैदान को भर पाना किसी भी पार्टी के लिए चुनौती होती है। बिहार कांग्रेस के नेता पिछले एक माह से सक्रिय रूप से रैली की तैयारी में जुटे थे। पार्टी नेताओं का दावा है कि गांधी मैदान में पांच लाख लोग पहुंचे थे। हालाँकि गाँधी मैदान का कई हिस्सा खाली ही दिख रहा था|

Search Article

Your Emotions