बिहार के पंकज त्रिपाठी को मिला हॉलीवुड फिल्म, एवेंजर्स के ‘थॉर’ के साथ आएंगे नजर

बिहार के पंकज त्रिपाठी का जलवा लगातार बरकरार है| बॉलीवुड में इनकी अदाकारी का लोहा तो सब मानते हैं, अब इनकी अदाकारी के चर्चे हॉलीवुड तक भी पहुँच चुका है| पंकज त्रिपाठी अब जल्द ही हॉलीवुड के फिल्मों में दिखेंगे!

ख़बरों की माने तो कज हॉलीवुड फिल्म ढाका में नजर आएंगे. इस फिल्म में पंकज के साथ एवेंजर्स के लोकप्रिय सितारे क्रिस हेम्सवर्थ भी नज़र आएंगे|

क्रिस हेम्सवर्थ पिछले साल नवंबर में भारत आए थे| क्रिस हेम्‍सवर्थ की फिल्‍म ढाका की शूटिंग भारत में भी हो रही है| डायरेक्टर सैम हारग्रेव के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फ़िल्म ‘ढाका’ की शूटिंग भारत में अलग-अलग जगहों पर हो रही है| सैम ने फिल्‍म की कुछ शूटिंग मुंबई तो कुछ अहमदाबाद में की है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा रणदीप हुड्डा और बिहार के मनोज बाजपेयी भी काम कर रहे हैं|

सैम हारग्रेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण है| पंकज फिल्म की कास्ट को थाइलैंड में जॉइन करेंगे|

ज्ञात हो कि हाल ही में यह भी खबर आई थी कि रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ में मैनेजर मान सिंह का रोल भी पंकज त्रिपाठी करेंगे निभाने वाले हैं|

Search Article

Your Emotions