ऑस्कर में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली ओलिविया कोलमैन का है बिहार कनेक्शन

ऑस्कर 2019 के विनर्स के नामों का ऐलान हो चुका है|  फिल्म “द फेवरेट” के लिए ओलिविया क्लोमेन को बेस्ट अभिनेत्री के लिए आस्कर अवार्ड मिला है|

मगर यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि ओलिविया क्लोमेन का बिहार से बहुत पुराना सम्बन्ध है| उनके पूर्वज बिहार के किशनगंज के रहने वाले थे|

कुछ समय पहले ही ओलिविया को इस बारे में पता चला कि उनके पूर्वज इंडिया में रहते थे| वे इसका पता लगाने के लिए भारत आईं भी| इस दौरान उन्हें अपने पूर्वजों से जुड़ी कई रोचक जानकारियां हासिल हुईं|

ब्रिटिश डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘हू डु यू थिंक यू आर’ के एक एपिसोड में दिखाया गया है कि ओलिविया इंडिया टूर पर हैं| इस दौरान वे बिहार के किशनगंज जाती हैं| वहां पर उन्हें अपने पूर्वजों का पता चलता है| दरअसल, कभी बिहार के किशनगंज में उनके पूर्वज रहा करते थे| ओलिविया के पूर्वजों में से एक रिचर्ड कैम्पबेल बैजेट है, जिनका जन्म अफ्रीकी तट सेंट हेलेना में हुआ था| लेकिन, उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्मचारी के तौर पर लंदन और कोलकाता में काम किया|

रिचर्ड के बेटे का चार्ल्स का कनेक्शन बिहार के किशनगंज से जुड़ा मिला| यह जानकारी पाने के बाद ओलिविया किशनगंज के पूर्व ब्रिटिश क्लब गईं| जहां पर उन्हें चार्ल्स और हैरिएट की शादी का मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला| इसके अलावा उन्हें यह भी पता चला कि हैरिएट का जन्म किसनगंज में ही 1807 में हुआ था| इस दौरान ओलिविया ने संभावना व्यक्त की कि हैरिएट की मां ब्रिटिश की नहीं होगी| शायद वह स्थानीय महिला हों|

कोलमन के अनुसार कुछ पीढ़ी पहले उनके ननिहाल पक्ष में जन्मे रिचर्ड कैंपबेल वैजेट की बहू हैरियट बिहार के किशनगंज में पैदा हुई थीं| अनुमान है कि हैरियट की मां मूल रूप से बिहार की थी|

जब हैरिएट चार या पांच साल की थीं तब उसके पिता की मौत हो गई| इसके बाद हैरिएट की दादी ने उसकी मां को कुछ पैसे दिए ताकि वह हैरिएट को इंडिया से इंग्लैंड ले आए| ओलिविया को पता चला कि जब हैरिएट 24-25 साल की थीं तो वह फिर इग्लैंड से कोलकाता आ गईं| हैरिएट ने 1832 में विलियम ट्रिग से शादी कर ली| पति की मौत के बाद 1838 में हैरिएट ने फिर से शादी की| चार्ल्स से शादी करने के बाद वह फिर से इंडिया लौट गई|

 

Search Article

Your Emotions