2033 Views

जॉब इन बिहार: बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 31, 220 पदों पर बंपर बहाली

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने ही राज्य में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका है| बिहार सरकार ने एक और बंपर बहाली निकालने वाली है|

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अलग-अलग पदों पर जल्द ही बहाली होने वाली है। विभाग में  31, 220 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

गौरतलब है कि बिहार में भूमि संबंधित आंकड़े अपडेट करने के लिए काम तेजी से हो रहा है| कर्मियों की कमी के कारण विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जा रही है| लोक वित्त समिति ने इसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी है|

आपको बता दें कि इन 31,220 पदों में 1203 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 2297 सर्वेक्षक अंचल निरीक्षक, 2 हजार 966 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 2406 लिपिक/विशेष लिपिक, 1203 कार्यपालक सहायक, 12 डाटा इंट्री ऑपरेटर और 1203 आईटी ब्वॉय की नियुक्ति की जानी है| बताया जा रहा है कि प्राथमिक तौर पर यह नियुक्ति 2 साल के लिए की जाएगी|

मालूम हो कि जमीन के विशेष सर्वेक्षण के लिए विभिन्न श्रेणी के आठ पदों पर 31,220 लोगों बहाली होनी है। यह दो साल के लिए होगी। धन का प्रबंध हो चुका है। अब तक मामला नियोजन इकाई के चयन में फंसा हुआ था। इसके लिए एनआइसी के अलावा बिहार विकास मिशन एवं बिहार तकनीकी चयन आयोग के नाम पर विचार चल रहा था। एनआइसी का चयन इसलिए किया गया, क्योंकि यह कम समय में रिजल्ट दे देगा।

Search Article

Your Emotions