केरला के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने नागालैंड बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिया दिए 1.25 करोड़

धोनी का किरेदार निभाने वाले बिहार के सुशांत सिंह राजपूत भले अभी बॉलीवुड में सबसे बड़े नायक नहीं बने हो मगर रियल हीरो के तौर पर वे सभी लोगों के दिल में बस रहें हैं| सुशांत सिंह राजपूत की दरियादिली चर्चा हर तरफ हो रही है|

केरल आपदा के बाद अब नगालैंड भी भारी बारिश के बाद बाढ़ से जूझ रहा है| नगालैण्ड में लगातार भारी बारिश हो रही है जिस वजह से लोगों को बाढ़ और भू-स्खलन का सामना करना पड़ रहा है| राज्य में अब तक काफी लोगों की मौत हो चुकी है| केरल के बाद अब एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत ने नागालैंड के लिए अपना सहयोग का हाथ बढाया है|

मंगलवार को सुशांत ने नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से मुलाकात की और बाढ़ पीड़ितों के लिए 1.25 करोड़ रुपए का चेक दिया। 

सीएम नेफ्यू रियो ने सुशांत सिंह का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, “नागालैंड के साथ खड़े होने के लिए मैं सुशांत सिंह राजपूत का शुक्रिया अदा करता हूं| उन्होंने खुद 1 करोड़ 25 लाख रुपए का चेक सीएम रिलीफ फंड में दिया है| मैं उनका बेहद शुक्रज़ार हूं और उन सभी का भी जो नागालैंड की मदद को आगे आए हैं|”

एक फेन के ट्वीट पर केरला को दान किया एक करोड़ 

ज्ञात हो इससे पहले केरला में आई बाढ़ के लिए भी सुशांत सिंह राजपूत ने सहयोग किया था| सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन शुभम रंजन ने कहा था कि वह केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना भेजना चाहता है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। प्लीज बताइए कैसे कुछ दान कर सकता हूं। शुभम के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सुशांत ने लिखा था- ‘मैं तुम्हारे नाम से एक करोड़ रुपए दान करूंगा। साथ ही यह भी इन्श्योर करूंगा कि ये मदद जरुरतमंद लोगों तक पहुंचे। इसके बाद आपको धन्यवाद कहते हुए इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करूंगा कि आपके जरिए ये काम हुआ। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन ने केरल बाढ़ पीड़ितों को 51 लाख, जबकि शाहरुख खान ने 21 लाख रुपए दिए थे। हालाँकि कुछ और स्टार्स ने भी दान किया था, लेकिन उनके पैसों का खुलासा नहीं हुआ।

Search Article

Your Emotions