अर्जुन अवार्ड के लिए कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाली बिहार की श्रेयसी के नाम की सिफारिश

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली बिहार की श्रेयसी सिंह के नाम की प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार कर किया गया है| श्रेयसी के अलावा 20 अन्य खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश अर्जुन पुरस्कारों के लिए की गयी है| इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को भी सोमवार को संयुक्त रूप से देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की गयी है|

श्रेयसी के अलावा भालाफेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, जूनियर विश्व चैंपियन हिमा दास और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली मध्यम दूरी के धावक जिन्सन जॉनसन, क्रिकेटर स्मृति मंधाना, हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह एवं सविता पूनिया, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और एशियाई खेलों में युगल मैच में स्वर्ण पदक जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के नामों की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गयी है|

खेलमंत्री के अनुमोदन के बाद 25 सितंबर को दिया जायेगा सम्मान

खेलमंत्री के अनुमोदन के बाद यह पुरस्कार दिया जायेगा| एशियाई खेलों के कारण इस साल पुरस्कार समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त की जगह 25 सितंबर को किया जायेगा| खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गये खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख और अर्जुन पुरस्कार के विजेताओं को पांच लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है|

 दिल से बिहारी हूं: श्रेयसी

श्रेयसी कहती हैं कि अब मैं भले ही दिल्ली में रहती हूं पर दिल से बिहारी हूं।  स्कूल में पढ़ाई के दौरान से ही श्रेयसी को नेशानेबाजी का शौक था| जमुई के गिद्धौर में नौवीं क्लास में पढ़ाई के दौरान श्रेयसी को निशानेबाजी के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था कराई गई। साथ ही यह नसीहत भी दी गई कि प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी। श्रेयसी ने अमल किया। पहले जिला, उसके बाद राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा, लेकिन अच्छी तालीम और निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए उन्हें नई दिल्ली जाना पड़ा। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुशन किया और 2007 में तुगलकाबाद में शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय कोच के सानिध्य में मेहनत की।

Search Article

Your Emotions