बिहार के मधुबनी से लोकसभा सांसद हुकुमदेव नारायण को मिला उत्‍कृष्‍ट सांसद का पुरस्‍कार

बिहार के मधुबनी से लोकसभा सांसद और भाजपा के कद्दावर नेता हुकुमदेव नारायण को 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान दिया गया| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को संसद भवन में उनको यह सम्मान दिया| इनके साथ पक्ष और विपक्ष के अन्य 4 लोगों को यह सम्मान दिया गया|

इनमें हुकुमदेव नारायण के अलावा नजमा हेपतुल्ला, गुलाम नबी आजाद, दिनेश त्रिवेदी और भर्तृहरि महताब शामिल हैं। इन पांचों सांसदों को संसद भवन में एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी शामिल थे।

हुकुमदेव नारायण यादव को यह सम्मान 2014 के लिए दिया गया| जबकि जबकि 2015 के लिए गुलाम नबी आजाद को, 2016 के लिए दिनेश त्रिवेदी और 2017 के लिए  भतृहरि माहताब को उत्‍कृष्‍ट सांसद का पुरस्‍कार दिया गया|

ज्ञात हो कि 17 नवंबर 1939 को बिहार के दरभंगा जिला के बिजूली में जन्‍मे  हुकुमदेव नारायण यादव काफी लोकप्रिय सांसद माने जाते हैं| वो भाजपा की ओर से बिहार के मधुबनी से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं| सबसे पहले हुकुमदेव नारायण यादव 1977 में लोकसभा के लिए चुने गये|

Search Article

Your Emotions