बिहार के महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण की जीवन पर फिल्म बनायेंगे प्रकाश झा

बॉलीवुड में आज कल बायोपिक फिल्म का दौर चला हुआ है| बड़े पैमाने पर यह फिल्म बन रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अपना कमाई का कीर्तिमान बना रही है| हाल ही में आई संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ फिल्म एक उदहारण है| इसी के तहत बिहार के भी कई लोगों के जीवन पर फिल्म बन चुकी है| दसरथ मांझी के जीवन पर बनी फिल्म ‘मांझी’ को सबने सराहा तो सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार पर जल्द ही फिल्म आने वाली है|

इसी कड़ी में एक और खबर आ रही है| एक और बिहारी के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है| बिहार के मशहूर गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह पर बॉलीवुड फिल्म बनेगी| इस फिल्म का निर्देशन बिहार के ही मशहूर बॉलीवुड निर्देशक प्रकाश झा करेंगे|

फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर विनय सिन्हा ने कहा, “मैं कई वर्षों से वशिष्ठ नारायण सिंह के जीवन के बारे में पढ़ रहा हूं और उन्हें ट्रैक कर रहा हूं। उनके जीवन के उतार-चढ़ाव की जबरदस्त कहानी है और अब हम उन पर एक फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर प्रकाश झा ने कहा, “बिहार के शानदार गणितज्ञ डॉ.वशिष्ठ नारायण सिंह हमारा राष्ट्रीय खजाना है। उनका जीवन बेहद प्रेरणादायक है, मैं उनके ऊपर एक जीवनी निर्देशित करना पसंद करूंगा।”
बिहार में शूटिंग के सवाल पर प्रीति ने कहा कि यह प्रकाश झा तय करेंगे। उन्‍हें फिल्‍म का कंसेप्‍ट पसंद आया है, इसलिए उन्‍होंने हामी भरी है। फिल्‍म का मुहूर्त हम बिहार में ही करेंगे।
गौरतलब है कि डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार के बहुत बड़े गणितज्ञ हैं। हालांकि वह अभी मानसिक बीमारी सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित हैं, मगर वह ऐसे शख्सियत हैं, जिन्‍होंने आइंस्टीन के सापेक्ष सिद्धांत को चुनौती दी थी। उनके बारे में मशहूर है कि नासा में अपोलो की लॉन्चिग से पहले जब 31 कंप्यूटर कुछ समय के लिए बंद हो गए तो कंप्यूटर ठीक होने पर उनका और कंप्यूटर्स का कैलकुलेशन एक था।

Search Article

Your Emotions