ICSE & ISC Result: मीनाक्षी 99.25 फीसदी अंक लाकर बिहार टॉपर बनी, देशभर में मिला दूसरा स्थान

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी हैं| इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया। परीक्षा में 97.63 फीसदी लड़कियां पास हुईं। वहीं, 94.96 फीसदी लड़के ही परीक्षा में सफल हो सके।

भागलपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ने वाली मीनाक्षी 99.25 फीसदी अंक लाकर बिहार टॉपर बनी है। उसे देशभर में दूसरा स्थान मिला है।

मीनाक्षी के पिता अभय कुमार साह एक साधारण व्यवसायी हैं और मां वैजयंती देवी हाइउवाइफ हैं| मीनाक्षी की प्रारंभिक पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल भागलपुर से हुई है| मीनाक्षी को मैथ और कंप्यूटर में मिले 100 में 100 मार्क्स मिले है| इसके अलावा फिजिक्स में 100 में 99, केमेस्ट्री में 100 में 98 और इंग्लिश में 100 में 98 अंक हासिल हुए हैं| वर्ष 2016 की 10वीं की परीक्षा में भी मीनाक्षी ने 97.5 फीसदी अंक हासिल करने के साथ ही जिला का टॉपर होने का गौरव हासिल किया था| इस से पहले मीनाक्षी जेइइ मेन परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर चुकी है और अभी जेइइ एडवांस के लिए तैयारी कर रही है|

मिनाक्षी ने बताया कि मैं देश के लिए बेहतर काम करना चाहती हूं। हालांकि अभी यह नहीं तय किया है कि किस क्षेत्र में जाऊंगी, लेकिन मेरे पैरेंट्स को मुझपर गर्व हो। मेरे काम से वे गौरवान्वित हैं। मेरे जरिए समाज में बेटियों के लिए सकारात्मक संदेश जाए और बेटों के साथ बेटियों को भी बराबरी का हक मिले।

किराना की दुकान चलाते हैं पिता
नाथनगर के मारवाड़ी पट्टी फोर्ड लेन निवासी अभय शंकर साह की पुत्री हैं| मीनाक्षी के पिता श्री साह किराना की दुकान चलाते हैं| बेटी की कामयाबी से मां वैजंती देवी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पढ़ाई को लेकर मीनाक्षी शुरू से ही गंभीर रही है| परीक्षा के दिन नजदीक आने पर सारे दिन पढ़ाई में ही लगी रहती थी| कोचिंग व ट्यूशन आदि का सहारा कभी नहीं लिया| उधर, स्कूल प्रशासन ने मीनाक्षी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है| उन्होंने कहा कि मीनाक्षी से स्कूल ही नहीं भागलपुर व बिहार का नाम रोशन किया है|

Search Article

Your Emotions