रामकृष्ण मिशन के वार्षिक कैलेंडर पर बिहार के शरद सागर

26 वर्षीय सामाजिक उद्यमी और एवं भारत के युवा आइकॉन शरद सागर को दुनिया के सबसे विशाल धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में शुमार रामकृष्ण मिशन के 2018 वार्षिक कैलेंडर पर चित्रित किया गया है। आध्यात्मिक गुरु एवं भारत के युवा आइकॉन स्वामी विवेकानंद द्वारा 120 साल पहले स्थापित किये गए रामकृष्ण मिशन द्वारा नए साल पर प्रकाशित कैलेंडर में शरद कोप्रेरणादायकबताया गया है।

परमवीर चक्र विजेता के साथ
शरद के आलावा कैलेंडर पर भारत गणराज्य के सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार परमवीर चक्र के सबसे युवा विजेता योगेंद्र यादव हैं और तेलंगाना के आविष्कारक एवं पद्मश्री विजेता चिंताकिंदी मल्लेशम हैं। शरद इस विश्व प्रसिद्द कैलेंडर के चित्रित होने वाले सबसे युवा आइकॉनों में शुमार हैं। जनवरी 12 को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर शरद सागर को रामकृष्ण मिशन मुंबई में ख़ास अतिथि की तौर पर आमंत्रित भी किया गया है। ज्ञात को कि पिछले ही साल शरद सागर के भाषणों को जब 1 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देखा था तब राष्ट्रीय अखबार दिव्य भास्कर ने शरद को “21वीं सदी के विवेकानंद” की उपाधि दी थी और शरद को देश भर में इस नाम से जाना जाता है।

शरद ने कहा
इस उपलब्धि पर शरद ने कहा – “मेरे माता पिता ने मेरा नाम स्वामी विवेकानंद पर रखा। स्वामी विवेकानंद और उनके विचारों का मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है पर शायद मैं कभी अपने सपने में भी नहीं सोच सकता था कि एक दिन मुझे स्वामी जी द्वारा स्थापित संस्था द्वारा इतना बड़ा सम्मान प्राप्त होगा।

भारत के युवा आइकॉन
इस उपलब्धि के साथ शरद के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों एवं सम्मानों की सूची और लंबी हो गयी है। दिसंबर माह में ही शरद को इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ के “यंग लीडर्स” की सूची में शामिल किया गया। उसी महीने शरद भारत के इतिहास के सबसे युवा कनवोकेशन स्पीकर बने। अक्टूबर 2016 में शरद एकमात्र भारतीय थे जिन्हे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा वाइट हाउस आने का आमंत्रण मिला। शरद विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली युवा उद्यमियों की सूची में भारत से सबसे ऊपर हैं। शरद फोर्ब्स पत्रिका के 30 अंडर 30 की सूची में मार्क ज़ुकेरबर्ग एवं मलाला यूसफज़ई के साथ शामिल होने वाले बिहार से एकमात्र हैं। दिसंबर 2016 में नोबेल पीस सेण्टर ने शरद को ओस्लो, नॉर्वे में होने वाले नोबेल शान्ति पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। शरद ने एशिया, अमेरिका और यूरोप में प्रसिद्ध भाषण दिए हैं और ऑनलाइन उनके भाषणों को लाखों लोग द्वारा सुना जाता है। शरद सागर एक भारतीय युवा आइकॉन, विश्व प्रसिद्द उद्यमी एवं 21वीं शताब्दी के लीडर हैं जिनके शिक्षा एवं सामाजिक सेवा में किये गए काम एक पूरी पीढ़ी को प्रेरणा देती है।

कई यूएन पुरस्कार के विजेता शरद दुनिया भर के सबसे प्रभावशाली नेताओं, संस्थानों, विश्वविद्यालयों, सरकारों एवं अखबारों द्वारा चित्रित किये गए हैं एवं उन्हें संयुक्त राष्ट्र, वाइट हाउस, वर्ल्ड बैंक, हार्वर्ड, आईआईटी एवं आईआईएम जैसे संस्थानों द्वारा आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया हैं।

Search Article

Your Emotions