कल बाल दिवस के मौके पर सीतामढ़ी के इस गांव में बच्चों को सम्बोधित करेंगे सागर

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सामाजिक उधमी और विश्व प्रसिद्ध वक्ता शरद सागर 14 नवम्बर 2017 को बाल दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी के मोरसंड स्थित प्रसिद्ध  ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करेंगें । बाल दिवस पर पूरे दिन बच्चों के साथ होंगे और उनसे बातें करेंगे। आप भी उनसे मिल सकते है और बातें कर सकते हैं।

आईए एक नज़र में जाने उनके बारे में…..

शरद सागर डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ है। बिहार के पहले उधमी है जिन्हें फ़ोर्ब्स पत्रिका ने अपने अंडर 30 की सूची में शामिल किया था। अक्टूबर 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया।

इनकी संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल 13 लाख बच्चों के साथ काम कर चुकी है, डेक्सटेरिटी ग्लोबल बच्चों को शैक्षिक अवसरों से जोड़ने का काम करती है एवं उन्हें विश्वस्तरीय लीडर्स के रूप में तैयार करती है।

इनकी उपलब्धि :
● अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा व्हाइट हाउस आने का आमंत्रण पाने वाले एकमात्र उधमी है।
● बिहार के पहले उधमी बने जिन्हें फ़ोर्ब्स पत्रिका ने अपने अंडर 30 की सूची में मार्क जुकरबर्ग एवं मलाला युसूफजई जैसे नामी के साथ शामिल किया।
● हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मास्टर्स के प्रस्ताव को ठुकरा कर बिहार वापस आकर हर बच्चे तक शैक्षिक अवसर पहूँचाने का निर्णय लिया।
● विश्व के सबसे पुराने फाउंडेशनो में से एक रॉकफ़ेलर फाउंडेशन ने इन्हें इस सदी के 100 इंनोवटर्स की सूची में शामिल किया।
● 2016 नोबेले शान्ति पुरस्कार में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होने का निमंत्रण पाया।
● यूके की मीडिया हाउस रिचटोपिया के दुनिया भर के प्रभावशाली युवा उधमियों की सूची में भारत में भारत के सबसे ऊपर स्थान पाने वाले बने।
● टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के स्नातक सामारोह में भाषण देने वाले अब तक के पहले भारतीय बने , यह भाषण यूट्यूब पर ग्रेटेस्ट ग्रेजुएशन स्पीच में शामिल है और 1.1 लाख से भी ज्यादा बार इसे देखा जा चुका हैं।
● 12वीं में पढ़ाई करते हुए ही इन्हें यूनाईटेड नेशंस के टूजा ईको जेनेरशन के लिए युथ एम्बेसडर नियुक्त किया गया था।
● हाईस्कूल में रहते हुए ही संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में भारत का नेतृत्व बांग्लादेश , श्रीलंका एवं साउथ कोरिया में किया।
● सोशल मीडिया पर दुनियाभर से लगभग 6 से 7 लाख लोग इन्हें फॉलो करते है।

Search Article

Your Emotions