बिहार के इस जिले की बहू अनिता ने जीता ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब

एक बार फिर बिहार अन्तराष्ट्रीय स्तर चर्चा में है| मगर इस बार बिहार का नाम बिहार की बेटी नहीं, बल्कि इस बार बिहार का नाम बिहार की बहू रौशन की है| बिहर के रियारपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान निवासी अभिषेक सिंह की पत्नी अनिता सिंह ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है|

27 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में 42 प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देकर अनिता ने यह खिताब अपने नाम किया है. उन्होंने मिसेज इंडिया यूनिवर्स एनसीआर 2017 और मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 करेजियस अवार्ड की भी विजेता बनीं|
इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के साथ साथ सिंगापुर, हांगकांग और यूके से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया| ये सभी भारत के अलग अलग राज्यों से ताल्लुक रखती थीं|अनिता सिंह ने इस प्रतियोगिता में एनसीआर रिजन का प्रतिनिधित्व किया|

अनिता सिंह

अनिता सिंह ब्रह्मस्थान गांव के किसान अमरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार की पत्नी हैं। इनका पैतृक घर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर स्थित देवपुरवा मोहल्ला में है।

दो साल पूर्व ही अनिता और अभिषेक की शादी हुई थी। 27 अक्टूबर को अनिता को मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 का खिताब दिया गया। खिताब जीतने पर अनिता सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना चाहिए।

अनिता की उपलब्धि पर बरियारपुर प्रखंड के लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

एक बेटे की मां हैं अनिता

अनिता सिंह एक बेटे की माता की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं। अनिता इस भागम-भाग भरी जिंदगी में स्वस्थ्य रहने के लिए पश्चिम की ‘जुम्बा’ पद्धति की सफल ट्रेनर का भी दायित्व निभाती हैं। देश की सबसे बड़ी ‘जुम्बा’ प्रतियोगिता 2017 में अहम जिम्मेदारी को भी सफलतापूर्वक निभाने के साथ इसके प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और फिटनेस पर कार्य करने वाली देश भर के तमाम राज्यों के साथ ही इंग्लैंड, सिंगापुर और हांगकांग की कुल 42 प्रतियोगी शामिल रहीं।

फिलहाल अनिता सिंह गुडगांव की टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले वो लंदन में भी एक साल काम कर चुकी हैं. अनिता सिंह ZUMBA की भी जानी मानी इंस्ट्रक्टर हैं| अनिता सिंह समाज सेवा से भी जुड़ी हुईं हैं और दहेज प्रथा और बाल विवाह की विरोधी हैं| मिस इंडिया यूनिवर्स ने समाज के सभी लोगों से इन बुराईयों को जड़ से मिटाने के लिए आगे आने की भी अपील की|

Search Article

Your Emotions