मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल: जानिए कौन हटा, कौन जुड़ा और किसको क्या मिला?

तमाम अनुमानों को दरकिनार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में जिस तरह 9 नए चेहरे चुने और 4 प्रमोशन दिए, उससे साफ संदेश गया कि 3 साल बाद अब पीएम मोदी ‘सीएम मोदी’ की तरह काम करेंगे। मतलब राजनीतिक कौशल और संदेश देने की पूरी जिम्मेदारी खुद संभालेंगे और मंत्रियों को सिर्फ काम और काम करना होगा। अब वह मंत्रियों के साथ मिल अगले डेढ़ साल के लिए सिर्फ डिलिवरी पर फोकस रखना चाहते हैं। वह जानते हैं कि 2019 में वोट मोदी के समर्थन या विरोध में पड़ेंगे जिसमें मंत्रियों का नाम, जाति, क्षेत्र कम मायने रखेगा।

इन मंत्रियों का हुआ है प्रमोशन, कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

  • सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ ली।
  • बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।

इन नए चेहरों ने ली राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ

नए मंत्रियों में सबसे पहले शिव प्रताप शुक्ल ने शपथ ली। जिसके बाद अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्ननथनम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

 

मोदी के चार मंत्री की तरक्की

मोदी मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों के कद बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया| धर्मेंद्र प्रधान को  कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय|

नई रक्षा मंत्री

निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया| वह रक्षा मंत्री के तौर पर पहली पूर्णकालिक महिला मंत्री हैं|

नये रेलमंत्री

सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय लेकर पीयूष गोयल को दिया गया है. पीयूष गोयल रेल मंत्रालय के अतरिक्त कोयला मंत्रालय भी जिम्मा उनके पास है| सुरेश प्रभु वहीं अब वाणिज्य मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है|

मुख्तार अब्बास नकवी की तरक्की हुई उन्हें अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्रालय का पूरी जिम्मा सौंप दिया गया है|

मोदी कैबिनेट में 9 नये मंत्री

मोदी कैबिनेट में 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है| इनमें तीन को स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा दिया गया तो 6 को राज्यमंत्री बनाया गया|

ये है नए स्वतंत्र प्रभार मंत्री

राजकुमार सिंह को ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) और अल्फ़ोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा दिया गया है|

ये नए 6 राज्यमंत्री

शिव प्रताप शुक्ला  के वित्त राज्यमंत्री, अश्विनी कुमार चौबे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री| वीरेंद्र कुमार को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री| अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्यमंत्री| गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री और सत्यपाल सिंह को एचआरडी राज्यमंत्री बनाया गया  है|

इन मंत्रियों के विभाग बदले गए

सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय का जिम्मा लेकर उन्हें वाणिज्य मंत्रालय दिया गया| तो वहीं उमा भारती से जल संसाधन और गंगा सफाई मंत्रालय छीनकर उन्हें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय सौंपा गया है| इससे उमा भारती नाराज हैं|

इन मंत्रियों के दिया गया अतरिक्त कार्यभार

उमा भारती से जल संसाधन व गंगा सफाई मंत्रालय लेकर नितिन गडकरी को दे दिया गया है| जबकि उनके पास पहले से ही  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय का जिम्मा था|

स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया| राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आईबी राज्यमंत्री हैं, ऐसे में उन्हें खेल मंत्रालय का अतरिक्त कार्यभार सौपां गया है|

मोदी कैबिनेट से इन मंत्रियों की हुई छुट्टी

कलराज मिश्रा, महेंद्र नाथ पांडेय, राजीव प्रताप रूडी, संजीव बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते और बंडारू दत्तात्रेय ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है|

Search Article

Your Emotions