बिहार आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बाढ़ पीड़ितों की जानेंगे हाल

बिहार आयेंगे नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सोमवार की रात भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के आग्रह पर पीएम ने यह भरोसा दिया।

मोदी ने हर संभव मदद का दिलाया विश्वास

इस दौरान प्रधानमंत्री ने भाजपा शासित राज्यों से बिहार की बाढ़ में हर संभव मदद करने की अपील की। बैठक में प्रधानमंत्री ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र को साकार करने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्यों में लागू करने के साथ प्रदेश सरकार की अन्य पहल की भी समीक्षा की।

दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह है।


मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे बिहार बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करें और खुद वस्तुस्थिति से अवगत हो लें। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में प्रधानमंत्री का दौरा होगा। सुशील मोदी ने कहा कि मैंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी अपील की है कि बिहार में बाढ़पीड़ितों की मदद करें।


Search Article

Your Emotions