बाढ़ पीड़ित महिला ने NDRF की नाव पर बच्चे को जन्म दिया

बाढ़ प्रभावित मधुबनी एक महिला ने एनडीआरएफ की वोट पर बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा और उसकी मां दोनों स्वस्थ्य हैं।

मंगलवार की रात बाढ़ प्रभावित मधुबनी जिले के बेनी पट्टी ब्लॉक के कहरारा गांव की रहने वाली हर्जाना खातून प्रसव पीड़ा से परेशान होकर मदद के लिए गुहार लगाने लगी। हर्जाना खातून के पति बिलाल अहमद घर की छत पर चढ़कर अपनी मदद की गुहार लगाने लगे। पूरी रात महिला प्रसव पीड़ा से परेशान रही, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं मिला। कारण पूरा क्षेत्र पानी पानी हुआ था। कई लोग अपने घर छोड़कर निकल गए हैं और जो बचे हुए हैं वो पानी में बुरी तरह से घिरे हुए हैं।

बुधवार की सुबह एडीआरएफ की टीम महिला और उसके पति की आवाज पर उसके घर पहुंची। फिर वो लोग प्रसव पीड़ा से परेशान महिला हर्जाना खातून को लेकर पास के अस्पताल में जाने लगे। लेकिन, वे लोग कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि महिला प्रसव पीड़ा से ज्यादा परेशान होने लगी। महिला की परेशानी देखकर एनडीआरएफ की टीम ने अपनी डॉक्टरों की टीम को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की मेडिकल टीम पहुंच गयी। इनकी देखरख में महिला ने नाव में ही अपने बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताये जा रहे हैं। डिलीवरी के बाद महिला को फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Search Article

Your Emotions