1981 Views

रक्षाबंधन: जानिए इस बार 18 मिनट तक ही रहेगा राखी का शुभ समय।

भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार हिंदी कैलेंडर के अनुसार सावन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है इस वर्ष रक्षा बंधन सात अगस्त को है।

इस दिन भद्रा योग और सूतक लगने के कारण राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 10.30 से 10.48 बजे तक रहेगा। प्रात काल से भद्रा योग शुरू है जो सुबह 10.30 बजे तक रहेगा। वहीं रात 10.53 से 12.48 बजे तक चंद्र ग्रहण है, जिसके कारण सुबह 10.48 बजे के बाद से सूतक लग जाएगा।

पंडित रमेश चंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि भद्रा योग और सूतक में राखी बांधने का नियम नहीं है। रात में चंद्र ग्रहण है जिसके कारण 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। इस बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। मंदिरों के पट बंद रहेंगे और पूजा नहीं होगी। सूतक लगने के बाद सिर्फ मंत्र का जाप किया जा सकता है।

 

Search Article

Your Emotions