हादसा: अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, बिहार के 5 श्रद्धालु हुए घायल

भारत प्रशासित कश्मीर के रामबन ज़िले में एक बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 16 लोग मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु सवार थे। जम्मू-कश्मीर श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हुए इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहनलाल ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दोपहर में नचलाना क्षेत्र स्थित एक नाले में गिर गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वाले यात्री यूपी, बिहार, राजस्थान, असम, हरियाणा और मध्य प्रदेश के हैं। घायल यात्रियों में से 19 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बिहार के पांच श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों में रंजीत कुमार सहरसा, विजय चौरसिया सहरसा, चनपति देवी दानापुर कैंट, रेखा देवी दानापुर कैँट और रंजीत कुमार दानापुर कैँट से हैँ।

Search Article

Your Emotions