बिहार की यह बेटी बनीं फेमिना मिस इंडिया की रनर अप

बिहार के पटना शहर की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों में दूसरे स्थान पर रहकर एक नई मिसाल कायम की है.

वैसे प्रियंका एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और वो पुणे में इसकी पढ़ाई के बाद टाटा कंपनी में काम भी कर रही थी.

 

प्रियंका ने साल 2013 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था और डिफेंस परिवार से आने के चलते वो सिर्फ पटना तक ही सीमित नहीं रही हैं.

 

उन्होनें विभिन्न शहरों को देखा है और अपनी पर्सनैलिटी को वो इसलिए ही युनिवर्सल मानती हैं, मसलन वो फरार्टेदार अंग्रेजी बोलती हैं और इसमें उनकी क्षेत्रीय बोली की झलक बिल्कुल नहीं आती, वहीं वो बिहार को एक कल्चरल हब मानती हैं और बिहार से नाता होने पर उन्हें गर्व है.

 

प्रियंका के अनुसार बिहार बुद्ध और महावीर की कर्मभूमि है और उन्हें गर्व है कि वो अपने स्टेट को मिस इंडिया प्रतियोगिता में रिप्रेजेंट कर रही हैं.

 

प्रियंका चोपड़ा को मानती हैं आइडल

– एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा था कि मेरी आइडल प्रियंका चोपड़ा हैं। मैं उन्हें आदर्श मानते हुए उनसे प्रेरणा लेती हूं। उन्हीं की तरह बनना चाहती हूं।

– पापा एयरफोर्स में हैं, जिससे घर में हमेशा डिसिप्लिन का माहौल रहता है। हम सब भाई-बहन को अपने काम करने की आजादी है। हमेशा यही सीख मिली है कि जो भी काम करो मन से करो।

Search Article

Your Emotions