विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी के मां का निधन, मुख्यमंत्री के छलके आंसू

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के मां सुशीला चौधरी का निधन 96 वर्ष की उम्र में शनिवार को इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया।सुशीला चौधरी पिछले कुछ दिनों से काफी बिमार चल रही थी।निधन के बाद पार्थिव शरीर को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के पश्तौनी गांव दलसिंहसराय केवटा लाया गया।जहां उनके सुखचिंतक में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जहां लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया।

  1. आपको बता दें कि सुशीला चौधरी पूर्व विधायक स्व.जगदीश प्रसाद चौधरी की पत्नी हैं।वही दूसरी ओर ख़बर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हे सिमरिया  घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनका दास संस्कार बेगूसराय सिमरिया गंगा घाट पर शनिवार को शाम में किया गया।इस दाह संस्कार के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से हेलीकॉप्टर से सिमरिया गंगा घाट पर उतरे उसके बाद उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने विजय चौधरी को इस दुख की घड़ी में ढाढस बढ़ाते हुए सांत्वना दी।इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी आंखें नम हो गई।

Search Article

Your Emotions