राजनीति: दिल्ली को पूर्ण राज्य और बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा – मुख्यमंत्री नीतीश

शराबबंदी और अपने बिहार मॉडल के सहारे राष्ट्रीय स्तर अपने संगठन को विस्तार करने को बेचैन जेदयू दिल्ली MCD चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है । इसी के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए उतर चुके है।

 

दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार का आगाज करने आये जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली को भी पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। सीएम ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी शराबबंदी की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बेहतर परिणाम दिख रहे हैं। इसे देखते हुए अन्य राज्यों में भी शराबबंदी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी के आलोचक कहते थे कि इससे राजस्व में कमी आयेगी, लेकिन पिछले साल की तुलना में राजस्व बढ़ा है।

 

बिहारी बोझ नहीं बनते 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते। वे तो दूसरों का बोझ उठाते हैं। जो लोग बिहार से 20-25 साल पहले दिल्ली आए थे वे इतने मुखर नहीं थे। आज हालात बदल गया है। हालांकि इसके बाद भी बिहारी के लोगों को आबादी के हिसाब से दिल्ली में राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिली है।

Search Article

Your Emotions