Breaking News: योगी के रास्ते चले नीतीश, बिहार में बंद कराये गये कई अवैध बूचड़खाने

अवैध बूचड़खानों पर यूपी के बाद अब बिहार और झारखंड भी में करवाई शुरू हो गई है। बिहार में आज अवैध बूचड़खानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य के रोहतास जिले में अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया गया है। वही रोहतास के बिक्रमगंज मे अबैध बुचडखाना पर सिविल एसडीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व मे छापेमारी चल रही है।

इससे पहले झारखंड सरकार के निर्देश पर सिंहभूम जिला प्रशासन ने बडी कार्रवाई करते हुए कुल 73 अवैध बुचड़खानों को सील कर दिया है। जिसमें चाईबासा और चक्रधरपुर नगर पर्षद क्षेत्र के 15-15 अवैध बुचड़खाने शामिल हैं। साथ ही जिले के सभी मटन-चिकेन दुकानदारों को जिला प्रशासन ने चाईबासा और चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय से लाइसेंस लेने का आदेश जारी किया है। अवैध बुचड़खानों को सील करते हुए जिला प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि बिना लाइसेंस के सील बुचड़खाने को दोबारा खोलने वाले के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Search Article

Your Emotions