बिहार में निवेश करने को इच्छुक है जापान

शुक्रवार को जापान के कॉन्सुलेट जेनरल इन कोलकाता माशायूकी तागा से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को माशायूकी तागा ने बताया कि बिहार में निवेश करने को जापान इच्छुक है। जापान के लोगों की इस क्षेत्र में आने की काफी अभिरुचि है।
एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास पर वे मिलने आये थे। तागा ने उन्हे  बताया कि जापानी पयर्टक बिहार के बोधगया, राजगीर, नालंदा, पावापुरी आदि पर्यटन स्थलों में आने के लिए  विशेष दिलचस्पी दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि बिहार में ऊर्जा, आधारभूत संरचना और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Search Article

Your Emotions