समस्तीपुर की बेटी सुजाता व मुस्कान खेलो इंडिया राष्ट्रीय अंडर 17 टीमें इसमें हिस्सा लेगी..

दलसिंहसराय शहर बिहार राज्य समस्तीपुर जिले का एक अधिसूचित क्षेत्र है।काफी छोटा शहर है लेकिन यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।ख़ासतौर से यहां की बेटियां अपने शहर का नाम रोशन कर रही है।इस बार महिला फुटबॉल खिलाड़ी सुजाता गुप्ता और मुस्कान कुमारी ने अपने शहर वासियों को गौरवांवित किया है।

20 फरवरी से चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया राष्ट्रीय अंडर 17 के देश भर की टीमें इसमें हिस्सा लेगी।जिसमें दलसिंहसराय की दो बेटी सुजाता और मुस्कान का चयन बिहार टीम में किया गया हैं।

सुुजाता गुप्ता राजेश कुमार एवं बबिता देवी की पुत्री जो शहर के छत्रधारी इंटर विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा है।

वही मुस्कान कुमारी संत जोसेफ पब्लिक स्कूल की 9वीं की छात्रा है। मुस्कान के पिता प्रभाकर प्रसाद राय कटिहार में एएसआई पदस्थापित है एवं मां गायत्री देवी गृहणी है।
मुस्कान और सुजाता की चयन ख़बर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वहीं प्रशिक्षक विनोद राय ने बताया कि मैं अपने खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं। दोनों  खिलाड़ी प्रतिभावान हैं।

Search Article

Your Emotions