बिहार के बोधगया में 1 फरवरी से बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत

60238_85662
एक फरवरी से बोधगया में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे।जो बोधगया के कालचक्र मैदान में आयोजित होगा।

तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही महिला उत्सव, बच्चों के लिए डिजनीलैंड, हैंडिक्राप्ट मेला, फूड प्लाजा के साथ ही अन्य तरह की गतिविधियों को शामिल किया गया है।
बौद्ध महोत्सव में गायक सुखविंदर सिंह,गायिका सलमाली खोलगड़े और सूफी गायिका रेणु नायर की जैसे हस्तियों की प्रस्तुति होगी। इनके अलावा श्रीलंका, थाइलैंड, भूटान, म्यांमार व नार्थ-इस्ट के कलाकारों का भी जलवा कालचक्र मैदान के मंच पर देखने को मिलेगा। बौद्ध महोत्सव में सुरक्षा के काफी इंतजाम किए जाएंगे। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ ही अलग-अलग गेट से प्रवेश व निकासी की व्यवस्था की जायेगी।

महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है व डीएम कुमार रवि ने कालचक्र मैदान में तैयार हो रहे पंडाल का जायजा लिया।आयोजन को लेकर पदाधिकारियों की टीम गठित कर दी गयी है व निर्धारित समय तक सभी तरह की तैयारियां पूरी कर लेनी है। उन्होंने बताया कि इसमें शिरकत करने के लिए विभिन्न संस्थानों से बौद्ध के जानकारों को आमंत्रित किया गया है साथ ही गया शहर के लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा बीएसआरटीसी की बसों को बोधगया से गया तक चलाने को कहा जायेगा। इससे देर रात को कार्यक्रम देख कर भी लोग गया लौट सकेंगे।
कालचक्र मैदान पर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महिला महोत्सव में रंगोली, क्विज आदि प्रतियोगिता का आयेाजन होगा। 30 जनवरी को ढुंगेश्वरी से बोधगया तक ज्ञान यात्रा निकाली जाएगी।img_20170117011542

Search Article

Your Emotions