पावर सेक्टर में पहली बार मिला बिहार को दो-दो पुरस्कार

राज्यको अलग-अलग समारोह में मंगलवार को ऊर्जा प्रक्षेत्र में देश के दो बड़े पुरस्कार मिले हैं। दोनों ही पुरस्कार पावर सेक्टर के लिए पहली बार बिहार को दिया गया है। 


पहला पुरस्कार नई दिल्ली में बिहार रेन्यूयेवल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) को गुलमोहर हाॅल, इंडिया हैविटेट सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में केंद्र सरकार ने दिया। इस सेक्टर में बिहार को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। इसी आधार पर अपारंपरिक ऊर्जा मंत्रालय ने बिहार को यह सम्मान दिया। मंत्रालय के सचिव राजीव कपूर से दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त विपिन कुमार ने पुरस्कार लिया। उनके साथ बिहार भवन के मुख्य प्रशासी पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार हिमांशु कुमार भी थे। 

उधर, कोयंबटूर के ली मेरिडियन होटल में कंप्यूटर सोसायटी आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित समारोह में बिहार को सीएसआई निहिलेंट ई-गवर्नेस अवार्ड-2016 मिला। बिहार की पावर कंपनियों के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी आर. लक्ष्मणन ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कंप्यूटर सोसायटी आॅफ इंडिया 14 वर्षों से यह पुरस्कार विभिन्न विभागों द्वारा ई-गवर्नेस के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए देता है। 

पुरस्कारक्यों : बिहारमें ब्रेडा द्वारा बहुत सारे आॅफ ग्रिड सोलर प्लांट लगाए गए हैं। 114 स्थानों पर स्थापित इन सोलर प्लांट की कुल क्षमता 3.184 मेगावाट है। प्रत्यय अमृत आर. लक्ष्मणन के नेतृत्व में ब्रेडा ने पहली बार देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया है। 

नई दिल्ली में मंत्रालय के सचिव राजीव कपूर से पुरस्कार लेते विपिन कुमार। 

Search Article

Your Emotions