भोजपुरी फिल्म को नेशनल अवार्ड तक ले जाऊंगा- रवि किशन

रविन्द्र भवन में चल रहे पटना फिल्म फेस्टिवल का “आपन बिहार” लगातार लाईव अपडेट्स आपको दे रहा है। आपन बिहार के तरफ अंकित कुमार वर्मा फिल्म फेस्टिवल को कवर कर रहें है।

 

मंगलवार को अभिनेता रवि किशन, फिल्म एवं वित्त निगम के एमडी गंगा कुमार, डायरेक्टर आनंद गहतराज, विमल झा, निर्देशक व काराकाट विधायक संजय यादव और निराला ने भोजपुरी फिल्म एवं उसके उत्थान की बातें की।

रवि किशन ने फिल्म फेस्टिवल की तारिफ करते हुए गंगा कुमार को फिल्म जगत का भगीरथ बताया। भोजपुरी फिल्मों को दिखाने के लिए एक स्टेज देने पर गंगा कुमार का धन्यवाद किया। साथ ही भोजपुरी के उत्थान के लिए अपने स्तर से काम करने की बात की।

Ravi kishan

रवि किशन ने भोजपुरी की छवि सुधारने की बात कही। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के स्तर को नेशनल अवार्ड तक ले जाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी कलाकारों और डायरेक्टरों में एकता की कमी है। ज्यादातर कलाकार अशिक्षित है जिस कारण भोजपुरी का स्तर गिरा है। इसके लिए मैं सबमें अपने स्तर से एकता लाने की कोशिश करुंगा। उन्होंने कहा कि भोजपुरी में कहानी नहीं होने से उसका ग्रोथ रुक गया है। फिल्मों में बस नाच गाना और व्लगैरिटी दिखा कर पैसे बटोरे जा रहें है। भोजपुरी में बिरसा मुंडा, कुवंर सिंह पर फिल्में बनेगी। मैं भोजपुरी को नेशनल अवार्ड दिलाना चाहता हूं। भोजपुरी इंडस्ट्री में जुनून, जज्बा तो हैं, मगर सपोर्ट और संसाधन नहीं है। हमारी फ़िल्म को मल्टीप्लेक्स में सहित अच्छा सिनेमा नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि दूसरी भाषाओं में भोजपुरी से ज्यादा फूहड़ फिल्में बनती है लेकिन कोसा भोजपुरी को ही जाता है। जबकि दूसरी भाषा की फिल्मों को कला के नजरिए से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी में अच्छी फिल्म भी बन रही हैं फिर भी मैं भोजपुरी उद्योग में फैली गंदगी को दूर करने के लिए मोर्चा खोलूंगा। उन्होंने निवेदन भी किया कि भोजपुरी में बन रही एल्बम को भोजपुरी एंडस्ट्री ना जोड़े।

img-20161214-wa0007

डायरेक्टर आनंद गहतराज ने कहा कि हमारें यहां भी अच्छी फिल्में है। हमें बस उसे सही प्लेटफार्म तक पहुंचना हैं।

निर्देशक व विधायक संजय यादव ने कहा कि भोजपुरी में अधिकतर शब्द दो अर्थी होते है लेकिन हम उसे गलत रूप से सोचते है। बिहार के प्रति डायरेक्ट्रो की झुकाव हुआ है। आने वाले दिनों में कई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग बिहार में होगी।

Search Article

Your Emotions